लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गाजियाबाद में मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: July 20, 2020 21:58 IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 1924 नये मामले सामने आये जबकि 46 और लोगों की मौत के साथ ही सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1192 हो गयी। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1924 नये मामले सामने आये जबकि अभी 19,137 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का सोमवार को निर्णय किया।इसके साथ ही पुलिस ने उल्लंघन करने वाले 1,763 चालकों के चालान काटे हैं और 20 वाहन जब्त किये हैं।

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बाहर निकलने के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का सोमवार को निर्णय किया। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि सभी पुलिस थानों के प्रभारी और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विशेष टीमें गठित करें और कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

इसके साथ ही पुलिस ने उल्लंघन करने वाले 1,763 चालकों के चालान काटे हैं और 20 वाहन जब्त किये हैं। वाहन चालकों से 86,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 1924 नये मामले सामने आये

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 1924 नये मामले सामने आये जबकि 46 और लोगों की मौत के साथ ही सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1192 हो गयी। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1924 नये मामले सामने आये जबकि अभी 19,137 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रसाद ने बताया कि कुल 30,831 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में 46 और लोगों की मौतों के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढकर 1192 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि पृथक वार्ड में 19,140 लोगों को रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है जबकि पृथकवास केन्द्रों में 4508 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच करायी जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि रविवार को 43,401 नमूनों की जांच की गयी और अब तक की गयी जांच का आंकडा कुल 15 लाख को पार कर गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 15,13,827 नमूनों की जांच हो गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसगाज़ियाबादउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है