लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः RBI ने अपने 150 कर्मचारियों को किया क्वारनटीन, गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- नहीं पड़ेगा बैंक के कामकाज पर असर

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2020 11:23 IST

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में हंगामा बरपा हुआ है। भारत में इसके 724 मरीज सामने आ चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गुजरात में तीन लोगों की मौत हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार (27 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर हम गंभीर है। हमने 150 कर्मचारियों को क्वारनटीन करने का फैसला लिया है।

भारत में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 17 हो गई और संक्रमित मामले 724 पर पहुंच गए। इस बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार (27 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया है कि कोरोना वायरस के चलते उन्होंने कई कर्मचारियों को क्वारनटीन करने का फैसला लिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते शक्तिकांत दास ने कहा, 'कोरोना को लेकर हम गंभीर है। हमने 150 कर्मचारियों को क्वारनटीन करने का फैसला लिया है। इससे आरबीआई के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का असर दुनियाभर में पड़ रह है। इससे आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ सकता है और मंदी का दौर आ सकता है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा, कोरोना वायरस की वजह से कैश फ्लो में आई चुनौती से निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। रेपो रेट 0.75 फीसदी की कटौती के साथ 4.4% पर आ गई है। रिवर्स रेपो रेट 0.90 फीसदी की कटौती के साथ 4% पर आ गई है। वहीं, 1 साल के लिए कैश रिजर्व रेशो (CRR) 100 बेसिस प्वांइट की कटौती के साथ 3% कर दिया गया है।    बता दें, कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में हंगामा बरपा हुआ है। भारत में इसके 724 मरीज सामने आ चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गुजरात में तीन लोगों की मौत हुई है। 

कर्नाटक में अभी तक दो लोग जान गंवा चुके हैं जबकि मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के ऐसे मामलों की संख्या 640 है जिनमें रोगियों का उपचार चल रहा है जबकि 66 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति कहीं चला गया। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों के कुल 724 मामलों में 47 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसशक्तिकांत दासभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह