लाइव न्यूज़ :

अच्छी खबर: कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू, ICMR द्वारा चयनित 12 संस्थानों में होगा ट्रायल, जानें किन-किन शहरों में होगी टेस्टिंग

By सुमित राय | Updated: July 18, 2020 22:00 IST

आईसीएमआर ने भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ मिलकर स्वदेशी कोविड-19 टीका COVAXIN तैयार किया है, जिसका ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।आईसीएमआर (ICMR) और भारत बायोटेक मिलकर इस COVAXIN वैक्सीन को तैयार किया है।

कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और भारत में अब तक 10.38 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि आईसीएमआर (ICMR) और भारत बायोटेक मिलकर इस वैक्सीन को तैयार किया है।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट में कहा, "स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू। कोविड-19 के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है। पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी प्रयास के सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं। हम जल्द ही इस महामारी पर पूरी तरह जीत प्राप्त कर लेंगे।"

375 वॉलेंटियर्स पर होगा ह्यूमन ट्रायल

भारत बायोटेक के मुताबिक, 375 वॉलेंटियर्स पर यह ह्यूमन ट्रायल किए जाएंगे। यह ट्रायल कुल 3 चरणों में होंगे और पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। एम्स (AIIMS) समेत भारत के 12 संस्थान इस ह्यूमन ट्रायल में हिस्सा ले रहे हैं। एम्स पटना में 10 वालेंटियर्स को यह वैक्सीन दी गई है और अभी तक किसी भी वालेंटियर में कोई साइड इफेक्ट होने की जानकारी नहीं है। यह खबर वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ा रही है।

इन शहरों में होगा वैक्सीन का ट्रायल

आईसीएमआर ने भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ मिलकर स्वदेशी कोविड-19 टीका (COVAXIN) विकसित किया है। आईएमएस एंड एसयूएम हास्पिटल के अलावा, क्लीनिकल ट्रायल के लिए चुने गए अन्य संस्थान विशाखापत्तनम, रोहतक, नई दिल्ली, पटना, बेलगाम (कर्नाटक), नागपुर, गोरखपुर, कट्टानकुलतुर (तमिलनाडु), हैदराबाद, आर्य नगर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) और गोवा में स्थित हैं।

भारत में 10 लाख 38 हजार 716 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत में 6.53 लाख लोग हो चुके हैं कोरोना से ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 10 लाख 38 हजार 716 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 26 हजार 273 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 6 लाख 53 हजार 750 लोग अब तक कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 58 हजार 692 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :हर्षवर्धनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा