लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन: 18 साल से ज्यादा के लोगों के लिए 28 अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2021 11:06 IST

कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण भारत में 1 मई से शुरू हो रहा है। इसके तहत 18 साल से ज्यादा के लोग वैक्सीन ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 1 मई से 18 साल से ज्यादा के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीनवैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी, CoWin पोर्टल पर होगा पंजीकरणसीरम इंस्टि्टयूट ऑफ इंडिया ने कल ही जारी किए थे अपनी कोविशील्ड वैक्सीन के नए रेट

कोरोना संकट के बीच 1 मई से 18 साल से ज्यादा के लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होनी है। इस संबंध में अब बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू होगा। वैक्सीन लेने के इच्छुक लोग CoWin पोर्टल पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

भारत में अगले महीने से कोरोना टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने 19 अप्रैल को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे। 

इसके तहत टीका निर्माता हर महीने जारी खुराकों की 50 प्रतिशत आपूर्ति केंद्र सरकार को करेंगे। वहीं, बाकी 50 प्रतिशत आपूर्ति को वे राज्य सरकारों, निजी अस्पतालों और खुले बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे।

इससे पहले तक 45 साल से अधिक के लोग कोरोना की वैक्सीन ले सकते थे। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों और वैक्सीन की मांग के बाद केंद्र सरकार ने नियमों में ढील दी है। 

वैक्सीन के लिए SII जारी कर चुका है दाम की घोषणा

भारत में फिलहाल दो वैक्सीन लगवाई जा रही है। इसमें सीरम इंस्टि्टयूट ऑफ इंडिया (SII) की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है। हालांकि रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V को भी सरकार मंजूरी दे चुकी है, जिसे लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।

बहरहाल, बुधवार को ही SII ने वैक्सीन के नए दामों की भी घोषणा की थी। इसके तहत राज्य सरकारें कोविशील्ड को 400 रुपये प्रति डोज खरीद सकेंगी। निजी अस्पताल इसे 600 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं केंद्र सरकार के लिए पहले से तय रेट 150 रुपये रखी गई है।

भारत में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ही देश में संक्रमण के 3 लाख से अधिक नए केस पहली बार सामने आए हैं। वहीं 2104 लोगों की मौत भी इस महामारी से पिछले 24 घंटे में हुई है। 

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान