लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18-45 आयुवर्ग के लोगों के लिए आज से शुरू होगा कोविड-19 टीकाकरण, 77 सरकारी स्कूलों में लगेंगे टीके

By उस्मान | Updated: May 3, 2021 07:57 IST

टीका लगाने के लिए शहर के 77 सरकारी स्कूलों में पांच-पांच टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे

Open in App
ठळक मुद्देटीका लगाने के लिए शहर के 77 सरकारी स्कूलों में पांच-पांच टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगेदिल्ली में कोरोना के बीस हजार से ज्यादा नए मामलेतीन बड़े अस्पतालों में पहले ही शुरू हो चुका है टीकाकरण

कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा और सबसे विस्तृत चरण सोमवार से शुरू होगा जिसमें 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस श्रेणी में करीब 90 लाख लोग टीका लगवाने के लिए पात्र होंगे। 

टीकाकरण के लिए 77 स्कूलों में पांच-पांच टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को बड़ी संख्या में टीका लग सके इसके लिए स्कूलों में केन्द्र बनाए जा रहे हैं। 

टीकाकरण के लिए पंजीकरण जरूरी

फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में करीब 500 केन्द्रों पर 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि 18 से 45 साल आयुवर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए पहले से पंजीकरण कराना होगा, वह सीधे केन्द्र पर जाकर टीका नहीं लगवा सकते हैं। 

तीन अस्पतालों में पहले से जारी है टीकाकरण

तीन बड़े निजी अस्पतालों अपोलो, फोर्टिस और मैक्स ने 18 से 45 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए शनिवार से टीकाकरण शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार ने उत्पादकों से टीके की 1.34 करोड़ खुराक खरीदी है जो अगले तीन महीने में उसे मिलेंगी। इनमें से 67 लाख खुराक पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदी गयी है।  

दिल्ली में कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 20,394 नए मामले आए तथा 407 लोगों की मौत हो गयी। वहीं संक्रमण दर घटकर 28.33 प्रतिशत हो गयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक लगातार दूसरे दिन 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 11,94,946 मामले आए हैं जिनमें से 10.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से 16,966 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 71,997 नमूनों की जांच की गयी। दिल्ली में 92,290 उपचाराधीन मरीज हैं।

बुलेटिन के मुताबिक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 49,633 खुराकें दी गयी। इनमें से 28,775 लोगों को पहली खुराक और 20,858 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 42,098 हो गयी है जो एक दिन पहले 39,556 थी।  

एक दिन में सबसे अधिक 412 लोगों की मौत

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,219 नए मामले सामने आए जबकि एक ही दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 412 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

सरकारी आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को 375 मरीजों की मौत हुई थी जबकि बृहस्पतिवार को 395, बुधवार को 368, मंगलवार को 381 और सोमवार को 380 मरीजों की जान गई थी। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया