लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीनेशन में सरकार लेगी निजी सुरक्षा एजेंसियों की मदद, निजी सुरक्षा गार्ड को भी प्राथमिकता पर लगेगी वैक्सीन: जी किशन रेड्डी

By एसके गुप्ता | Updated: December 17, 2020 19:17 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि कोरोना काल में सबसे बड़ी भूमिका निजी सुरक्षा गार्ड ने निभाई है। वह फ्रंटलाइन वारियर्स की तरह सभी जगह मौजूद रहे। लोगों को मास्क देना हो या फिर सेनिटाइजर के उपयोग के बारे में बताना हो। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वैक्सीनेशन में निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्डों की भी मदद ली जाएगी। गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कापसी के सिक्योरिटी लीडरशिप सम्मिट के दौरान यह ऐलान किया है।अगले साल से देश में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। 

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीनेशन में निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्डों की भी मदद ली जाएगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री ( कापसी ) के सिक्योरिटी लीडरशिप सम्मिट के दौरान यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगले साल से देश में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। 

इस कार्य में स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अलावा देश में कार्यरत 9 मिलीयन से अधिक निजी सुरक्षा गार्ड का भी बड़े स्तर पर सहयोग हासिल किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों के गार्डों को भी वरीयता आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी। जिससे उनका उपयोग वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन के लिए किया जाएगा। उन्होंने निजी सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिनिधि संस्था कापसी के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह से कहा कि वह अपनी समस्त एसोसिएशन को इस कार्य के लिए तैयार करें। 

सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों को कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए  बैच ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि कोरोना काल में सबसे बड़ी भूमिका निजी सुरक्षा गार्ड ने निभाई है। वह फ्रंटलाइन वारियर्स की तरह सभी जगह मौजूद रहे। लोगों को मास्क देना हो या फिर सेनिटाइजर के उपयोग के बारे में बताना हो। हर जगह निजी सुरक्षा गार्ड मुस्तैदी से अपना कार्य करते हुए नजर आए। यह निजी सुरक्षा इंडस्ट्री को सरकार की मान्यता का ही असर है कि इसे  एसेंशियल या आवश्यक सेवाओं के दायरे में शामिल किया गया है। 

उन्होंने कहा कि हम निजी सुरक्षा इंडस्ट्री को केंद्रीय गृह मंत्रालय का हिस्सा ही मानते हैं। इसकी वजह यह है कि जो कार्य पुलिस और अर्धसैनिक बल करते हैं वही कार्य निजी सुरक्षा एजेंसियां दूसरी ओर करती हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस इंडस्ट्री को पारदर्शी बनाने के लिए काफी कदम उठाए हैं। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लांच करना भी शामिल है।

सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (कापसी ) के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जी किशन रेड्डी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह इंडस्ट्री प्रधानमंत्री के हम भी चौकीदार नारे को पूरी तरह से चरितार्थ करते हुए कार्य कर रही है।  देश भर की 23000 सिक्योरिटी एजेंसी के 9 मिलियन से अधिक गार्ड सरकार की सभी योजनाओं के ध्वजवाहक हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है