लाइव न्यूज़ :

UP Taja Khabar: लॉकडाउन के बीच सड़कों पर दोपहिया वाहनों से निकलने वालों की नहीं होगी खैर, एक्शन में यूपी पुलिस

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 25, 2020 11:47 IST

UP Taja Khabar:पुलिस ने सरकार के आदेशों के उल्लंघन के लिए 1326 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए। पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के जिलों में लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने के मकसद से उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत 1326 प्राथमिकी दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान यूपी पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है।यूपी पुलिस ने सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य सामग्री लेने के लिए दोपहिया वाहनों से निकले लोगों पर कार्रवाई की जाए।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे हालात को राज्य आपदा (स्टेट डिजास्टर) घोषित कर रखा है। साथ ही साथ पूरा यूपी लॉकडाउन है। हालांकि इमरजेंसी मेडिकल उपकरण और कोरोना से संबंधित मेडिकल सामग्री के लिए खरीद प्रक्रिया में ढील दी गई है। लॉकडाउन के दौरान यूपी पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है और सड़कों पर दोपहिया वाहन से सामग्री लेने के लिए निकलने वालों की अब खैर नहीं है। 

दरअसल, यूपी पुलिस ने सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य सामग्री लेने के लिए दोपहिया वाहनों से निकले लोगों पर कार्रवाई की जाए और वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज किया जाए। सीज की कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से अमल में लाने के लिए कहा गया है। 

वहीं बीते दिन पुलिस ने सरकार के आदेशों के उल्लंघन के लिए 1326 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए। पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के जिलों में लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने के मकसद से उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत 1326 प्राथमिकी दर्ज की गई। यह सरकारी आदेशों के उल्लंघन से जुड़ी धारा है। 

उन्होंने बताया कि 38,308 वाहनों का चालान किया गया और 2423 वाहन जब्त किए गए। राज्य में मंगलवार तक जिन 18 जिलों में लॉकडाउन था, वहां पुलिस कार्रवाई के दौरान उल्लंघन करने वालों से 83,48,451 रुपए का जुर्माना वसूला गया। बता दे, उत्तर प्रदेश में एक विदेशी नागरिक समेत 35 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 

श में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 562 हो गए, जबकि मृतकों में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित नहीं होने का पता चलने के बाद मरने वालों की संशोधित संख्या कम होकर नौ हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं था इसलिए भारत में मृतक संख्या कम होकर नौ हो गई है। कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से पीड़ित 512 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे देश से बाहर चले गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में मंगलवार आधी रात से 21 दिन के लॉकडाउन (बंद) की घोषणा की है, जोकि लागू हो गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है