लाइव न्यूज़ :

कोरोना के चलते यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 10 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी पाबंदी

By विनीत कुमार | Updated: May 5, 2021 13:19 IST

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की समयसीमा को 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पूर्व की घोषणा के अनुसार इसे गुरुवार को खत्म होना था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में लॉकडाउन को सोमवार सुबह तक बढ़ाया गया, मिलेगी आवश्यक सेवाओं पर छूटइससे पहले लॉकडाउन की समय सीमा गुरुवार 6 मई सुबह 7 बजे तक ही थीयूपी में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 25,858 नए मामले सामने आए हैं और 352 मरीजों की मौत हुई है

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लॉकडाउन की समयसीमा को बढ़ा दिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 10 मई (सोमवार) सुबह 7 बजे तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे पहले लॉकडाउन की समय सीमा गुरुवार 6 मई सुबह 7 बजे तक ही थी।

दरअसल, कोरोना के कारण पिछले शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था। इसकी अवधि तीन मई को 48 घंटे के लिये बढ़ाते हुए छह मई सुबह सात बजे तक कर दी गयी थी।

लॉकडाउन के दौरान जारी रहेंगी आवश्यक सेवाओं पर छूट

लॉकडाउन के दौरान हालांकि पहले की तरह सभी आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान ऑनलाइन डिलिवरी आदि सेवाओं को जारी रखा जाएगा। साथ ही कोरोना टीकाकरण का काम भी जारी रहेगा।

देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में कोरोना के मामलों में लगातार तेज वृद्धि जारी है। राज्य में मंगलवार को ही संक्रमण के 25,858 नए मामले सामने आए थे। वहीं 24 घंटे में 352 मरीजों की मौत हो गई।

हालांकि यूपी के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर कम हो रही है जबकि स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या दो गुने अनुपात में बढ़ी हैं। 

इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 2,407 नये संक्रमित मिले जबकि इस अवधि में 5,079 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कानपुर में सर्वाधिक 66 संक्रमितों की मौत हुई है जो अब तक का बड़ा रिकॉर्ड है। 

इसके अलावा गाजियाबाद में 24, लखनऊ में 22, वाराणसी में 19, झांसी में 15, भदोही में 14, चंदौली में 13 और गौतमबुद्धनगर में 11 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 13,798 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। 

इससे पहले मंगलवार को भी बिहार में 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। वहीं दो मई को यूपी सरकार ने ऐलान किया था कि अगले 15 दिनों तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें राज्य की सीमा से बाहर नहीं जाएंगी।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos