लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग के लिए ओडिशा में बनेगा भारत का सबसे बड़ा हॉस्पिटल, 1000 बेड सहित इन हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

By धीरज पाल | Updated: March 26, 2020 16:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा सरकार कोविड-19 की जांच के लिए यहां एक अस्पताल में प्रयोगशाला स्थापित करने की योजना बना रही है।ओडिशा में कोविड-19 संक्रमण के अब तक दो मामले सामने आए हैं।

भुवनेश्वर: भारत में कोरोना वायरस से युद्धस्तर पर जंग जारी है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें पूरी मजबूती से कोरोना को हराने में जुटा है। इसी बीच ओड़िशा से बड़ी खबर है कि यहां देश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल तैयार कि/e जा रहा है। जहां कोरोनो के पीड़ितों का इलाज किया जाएगा। यह हॉस्पिटल हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक  हॉस्पिटल में 1000 से अधिक बेड का इंतजाम किया जाएगा। 

ओडिशा सरकार कोविड-19 की जांच के लिए यहां एक अस्पताल में प्रयोगशाला स्थापित करने की योजना बना रही है ताकि भुवनेश्वर में स्थित राज्य की एकमात्र प्रयोगशाला पर बोझ कम हो सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि राज्य सरकार वीर सुरेन्द्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (वीआईएमएसएआर) में ‘बॉयोसेफ्टी लेवल्स 2’ (बीएसएल 2) प्रयोगशाला स्थापित करने की कार्यप्रणाली पर काम कर रही है।

वीआईएमएसएआर अधीक्षक जयश्री डोरा ने बताया कि संस्थान ने इस संबंध में व्यवहार्यता रिपोर्ट सरकार को भेजी है और जल्द ही इस संबंध में फैसला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में प्रयोगशाला स्थापित किए जाने की संभावना है।

डोरा ने कहा, ‘‘प्रयोगशाला के चालू होते ही हम कोविड-19 के संदिग्ध मामलों की यहां ‘रीकम्बिनेंट टेक्नोलॉजी पोलिमरीज चेन रिएक्शन’ जांच कर सकेंगे।’’ अभी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की लार के नमूने भुवनेश्वर के क्षेत्रीय चिकित्सकीय अनुसंधान केंद्र भेजे जाते है।

डोरा ने कहा, ‘‘इस अस्पताल में पश्चिमी ओडिशा के सैकड़ों मरीजों का इलाज होता है। बीएसएल2 प्रयोगशाला से इस क्षेत्र को लाभ होगा।’’ ओडिशा में कोविड-19 संक्रमण के अब तक दो मामले सामने आए हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन