लाइव न्यूज़ :

Maharastra Ki Taja Khabar: नागपुर में एक और व्यक्ति कोरोना से संक्रमित, महाराष्ट्र में अब तक 20 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: March 14, 2020 18:39 IST

इसी के साथ नागपुर में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर अब चार हो गये । महाराष्ट्र में अब तक सामने आये कुल 20 मामलों में 10 पुणे से, चार मुम्बई से, एक एक ठाणे एवं अहमदनगर से तथा चार नागपुर से हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे इस रोग के चार और महाराष्ट्र में 20 मामले हो गये हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से यहां के सिनेमाघरों और स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर चुका है।

नागपुर: नागपुर में एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शहर में इस रोग के चार और महाराष्ट्र में 20 मामले हो गये हैं। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ नागपुर में 43 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। उसे शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने उस व्यक्ति के साथ अमेरिका की यात्रा की थी जो शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाने वाला पहला व्यक्ति था। ’’ इसी के साथ नागपुर में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर अब चार हो गये । महाराष्ट्र में अब तक सामने आये कुल 20 मामलों में 10 पुणे से, चार मुम्बई से, एक एक ठाणे एवं अहमदनगर से तथा चार नागपुर से हैं। 

कोरोना वायरस : आईआईटी खड़गपुर, आईआईईएसटी शिवपुर ने 31 मार्च तक शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित की

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर, भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईईएसटी) शिवपुर ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते 31 मार्च तक एहतियातन सभी शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित कर दिया। आईआईटी खड़गपुर के निदेशक वी. के. तिवारी ने बताया कि परिसर में रहे रहे छात्रों और निवासियों को बाहर नहीं जाने की सलाह दी गई है जबकि बाहर रहने वाले छात्रों को घर में ही रहने को कहा गया है।

उन्होंने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि अगली सूचना तक सभी संगोष्ठी, सम्मेलन और कार्यशालाएं स्थगित रहेंगी। परिसर में प्रवेश सुरक्षा कर्मियों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। तिवारी ने कहा कि छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधाएं जारी रहेंगी। आईआईईएसटी शिवपुर के रजिस्ट्रार विमान बंदोपाध्याय ने बताया कि संस्थान ने 31 मार्च तक सभी कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और छात्रों को परिसर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है