लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: केजरीवाल सरकार प्लाज्मा तकनीक का करेगी इस्तेमाल, मोदी सरकार ने दी अनुमति, जल्द शुरू होगा ट्रायल 

By धीरज पाल | Updated: April 16, 2020 18:48 IST

दिल्ली के दिलशाद गार्डन में 15-20 से एक भी केस नहीं आया। वहीं, अच्छी खबर है कि वसुंधरा एन्क्लेव और खिचड़ीपुर में भी एक भी केस नहीं आया है।  

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना कहर जारी है। 17 राज्यों में ऐसे 27 जिले हैं जहां पिछले 14 दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है।देश में कुल केस 12759 हो गया है। मरने वाले की संख्या 420 है।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केजरीवाल सरकार प्लाज्मा का इस्तेमाल करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (16 अप्रैल) को कहा कि  गंभीर मरीज़ों में अगर प्लाज्मा तकनीक का इस्तेमाल किया जाए तो कुछ देशों में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। हमें केंद्र सरकार से इसके ट्रायल की अनुमति मिल गई है। इतना ही नहीं सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगले 3-4 दिन के अंदर डॉक्टर इसका ट्रायल करेंगे और देखेंगे कि ये कितना सफल रहता है।

वहीं, कोरोना पर ताजा अपडेट देते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 57 के करीब कंटेनमेंट ज़ोन बनाए हैं और इन ज़ोन में ऑपरेशन शील्ड चलाया जा रहा है। दिलशाद गार्डन में 15-20 से एक भी केस नहीं आया। वहीं, अच्छी खबर है कि वसुंधरा एन्क्लेव और खिचड़ीपुर में भी एक भी केस नहीं आया है।  

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मार्च के आखिरी हफ्ते और अप्रैल के पहले हफ्ते में दिल्ली में कोरोना के बहुत सारे मरीज़ आए थे, अब वो ठीक होने लगे हैं। आज भी कई मरीज़ों को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और आने वाले 3-4 दिनों में भी कई मरीज़ों को छुट्टी मिलेगी।

देश में कोरोना कहर जारी है। 17 राज्यों में ऐसे 27 जिले हैं जहां पिछले 14 दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है। देश में कुल केस 12759 हो गया है। मरने वाले की संख्या 420 है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में मरीजों की कुल संख्या 12 हजार 759 पहुंच गई है।

वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 420 है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। देश मे अभी भी 10824 पॉजिटिव केस है और 1514 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया है। ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और एक विदेशी नागरिक अपने देश चला गया है। कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं