लाइव न्यूज़ :

कोरोना: स्वास्थ्यकर्मियों से मकान खाली कराने पर कर्नाटक सरकार ने दी मकान मालिकों को चेतावनी, जानें क्या कहा

By भाषा | Updated: March 26, 2020 13:48 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव जावेद अख्तर ने कहा कि इस संबंध में कई शिकायतें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार ने वायरस को काबू करने के लिए कर्नाटक महामारी रोग (कोविड-19) नियम 2020 जारी किए हैं। नगर निगमों के आयुक्तों और जिला पुलिस उपायुक्त से इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का कहा गया है।

बेंगलुरू: कर्नाटक सरकार ने उन मकान मालिकों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है जो चिकित्सकों, पराचिकित्सा कर्मियों एवं स्वास्थ्यसेवा पेशेवरों से कोरोना वायरस फैलने की आशंका जताकर उनसे किराए के मकान खाली करने को कह रहे हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव जावेद अख्तर ने कहा कि इस संबंध में कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार लोक सेवक को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के समान है। राज्य सरकार ने वायरस को काबू करने के लिए कर्नाटक महामारी रोग (कोविड-19) नियम 2020 जारी किए हैं।

जिले के उपायुक्तों, बीबीएमपी के आयुक्त एवं संयुक्त आयुक्त, नगर निगमों के आयुक्तों और जिला पुलिस उपायुक्त से इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का कहा गया है। आदेश में कहा गया है, ‘‘कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत इस प्रकार के मकान मालिकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को उठाए गए कदमों की रोजाना रिपोर्ट दी जानी चाहिए।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?