लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: जम्मू-कश्मीर में पांच नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या हुई 114, श्रीनगर में एक कोरोना से एक और मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 7, 2020 19:08 IST

पॉजिटिव पाए गए मरीजों में तीन श्रीनगर के लाल बाजार इलाके के हैं। इनमें दो सगी बहनें हैं जबकि तीसरा उन्हीं का चचेरा भाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे5 ताजा मामलों के साथ जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 114 पहुंच गई है।

जम्मू: कश्मीर के बांदीपोरा के 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ ही जम्मू कश्मीर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3 हो गई है। तीनों मृतक कश्मीर से संबध रखने वाले थे। इस बीच कश्मीर के पांच और मामले पाजिटिव आने के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 114 हो गई है। नतीजतन बढ़ते रेड जोन व बफर जोनों में प्रशासन लाकडाउन को हटाने के पक्ष में नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि तीसरा मृतक नार्थ कमीर के बांदीपोरा के गुंड जहांगीर का रहने वाला था। इस बीच जम्मू कश्मीर में कोरोनो मामलों की संख्या बढ़कर 114 हो गई। मंगलवार को क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए पांच मरीजों के भेजे गए टेस्ट पाजीटिव पाए गए। इन मरीजों को अब आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में तीन श्रीनगर के लाल बाजार इलाके के हैं। इनमें दो सगी बहनें हैं जबकि तीसरा उन्हीं का चचेरा भाई है। इसके अलावा दो अन्य मामलों में एक मरीज बांदीपोरा के हाजिन इलाके से है जबकि दूसरा श्रीनगर जिले का हैं।

5 ताजा मामलों के साथ जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 114 पहुंच गई है। कश्मीर में संक्रमित मरीजों की संख्या 89 जबकि जम्मू संभाग में 18 है। इन 114 मामलों में 107 ही सक्रिय संक्रमित मामले हैं क्योंकि इनमें से चार मरीज ठीक हो चुके हैं। इतना जरूर था कि आज लगातार दूसरे दिन भी न तो जम्मू संभाग से और न ही केंद्र शासित लद्दाख से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने आया है।

इस बीच प्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ ही रेड जोन में शामिल गांवों और मोहल्लों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। फिलहाल पूरे प्रदेश में 68 क्षेत्रों को रेड जोन में अधिसूूचित किया जा चुका है। इनमें से 45 कश्मीर प्रांत में हैं जबकि 19 जम्मू प्रांत के इलाके हैं। इन सभी क्षेत्रों में प्रशासन घर-घर जाकर लोगों की जांच करते हुए उनमें कोरोना पाजीटिव और कोरोना संदिग्ध मरीजों का पता लगाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक अगर 14 अप्रैल को लाकडाउन की अवधि समाप्त हो जाती है तो भी रेड जोन और बफर जोन में शामिल इलाकों में हालात सामान्य होने तक प्रतिबंध जारी रखने पर विचार हो रहा है। रेड जोन व बफर जोन में उन इलाकों को शामिल किया जा रहा है, जहां कोरोना पाजीटिव के एक से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है और संदिग्ध मरीजों की संख्या भी ज्यादा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया