लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: क्या तमिलनाडु में मौजूद है देश का पहला सामुदायिक संक्रमित व्यक्ति? इस केस ने खड़े किए सरकार के कान

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2020 17:33 IST

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित एक व्यक्ति पाया गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सामुदायिक संक्रमण का भारत में पहला केस हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में अब तक पाए गए हैं तीन कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तिदिल्ली से चेन्नई पहुंचे शख्स को लेकर जांच जारी, सामुदायिक संक्रमण का पहला उदाहरण होने का शक

तमिलनाडु में दिल्ली के एक 20 साल शख्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर ने सभी को चौंका दिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित ये व्यक्ति भारत में सामुदायिक संक्रमण का पहला केस हो सकता है। इस व्यक्ति को कोरोना का संक्रमण कैसे हुआ, इसे लेकर सरकार अभी भी साफ-साफ कुछ सिद्ध नहीं कर सकी है।   

दरअसल बीते बुधवार (11 मार्च) को पाया गया था कि दिल्ली निवासी एक 20 वर्षीय युवक कोरोना से संक्रमित है, जिसकी टेस्टिंग चेन्नई में की गई थी। अब ऐसी स्थिति में तमिलनाडु सरकार ने उन सभी लोगों की तलाश शुरू कर दी है, जोकि उसके संपर्क में आए थे। 

जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रामपुर से पहले दिल्ली गया। इसके बाद दिल्ली से उसने ट्रेन पकड़ी और फिर वहां से चेन्नई आया। बताया जाता है कि चेन्नई के एक लोकल सैलून में उसने काम करना भी शुरू कर दिया था। वहीं, जब वह चेन्नई में कुछ दिनों से रहने लगा, तब उसमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखने शुरू हो गए थे। ऐसी स्थिति में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस व्यक्ति ने दिल्ली से चेन्नई तक का सफ़र ट्रेन से तय किया था। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि इस संक्रमित व्यक्ति ने कब यात्रा की है। 

इस मामले में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) के डॉक्टर आरआर गंगाखेदकर का कहना है, 'हमने पाया कि जो व्यक्ति कथित तौर पर दिल्ली से चेन्नई आया है, उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन इस बात का पता लगाना कि वो किसके-किसके संपर्क में आया, ये आसान काम नहीं है। इसके लिए हमें काफी जानकारी एकत्रित करनी होती है और इसका एक प्रोसेस होता है, जिसकी अच्छे से जांच करनी होती है।'

डॉक्टर आरआर गंगाखेदकर ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'जांच का प्रारंभिक हिस्सा ये कहता है कि रोगी आपको क्या बताता है और फिर हमें ऐसे लोगों की तलाश करनी होती है, जो अप्रत्यक्ष रूप से उसके संपर्क में आए हों। कभी-कभी संपर्क होता है, लेकिन व्यक्ति को इसका एहसास नहीं होता है।'

वैसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ये बात दोहरा चुका है कि सामुदायिक संचरण का कोई मामला देश में मौजूद नहीं है, लेकिन फिर भी नागरिकों की सुरक्षा के लिए मंत्रालय इस विशेष मामले की जांच कर रहा है, ताकि ये पता चल सके कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को तो कही वायरस नहीं हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचेन्नईतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है