लाइव न्यूज़ :

क्या अप्रैल में देश में आपातकाल लगाया जाएगा?, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह पर भारतीय सेना ने कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2020 15:25 IST

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैल रहा है।

Open in App

कोरोना संकट के बीच देश में कई अफवाहें फैल रही है। सोशल मीडिया पर फैल रही है एक अफवाह पर भारतीय सेना ने स्पष्टीकरण दिया है। भारतीय सेना ने कहा कि एक मैसेज वायरल किया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि आधे अप्रैल के बाद देश में आपातकाल लगाया जाएगा और  भारतीय सेना एनसीसी, एनएसएस को देशभर में सक्रिय कर दी जाएगी।

सेना ने कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है। इस पर विश्वास न करें। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है।

वहीं, कोरोना वायरस पर फर्जी खबरों को लेकर प्रशासन सख्त है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले में लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर बसें चलने की फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में एक पत्रकार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अधीक्षक रोहित मलपानी ने सोमवार को बताया कि रिपोर्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि फंसे हुए लोगों के लिए बड्डी पुलिस थाने से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बसें चलाई जा रही हैं। 

अधिकारी ने कहा कि पत्रकार के खिलाफ रविवार को पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की संबंधित धाराओं और एनडीएमए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घातक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लि 14 अप्रैल तक 21 दिन के राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे