लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना मामले 7 लाख के पार, 20 हजार से ज्यादा मौतें, 24 घंटे में भी सामने आए रिकॉर्ड तोड़ केस

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 7, 2020 09:47 IST

भारत रूस को पीछे छोड़ते हुए कोरोना वायरस (Covid-19) से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला तीसरा देश बन गया। संक्रमण के कुल मामलों में अब केवल अमेरिका और ब्राजील ही भारत से आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 24 घंटे में कोरोना से 22,252 मामले सामने आए हैं और 467 लोगों की मौत हुई है। ICMR ने बताया 6 जुलाई (कल) तक कुल 1,02,11,092 सैंपल का टेस्ट किया गया है। भारत में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के संक्रमण के बीस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर लागातार जारी है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या  7 लाख के पार हो गई है। वहीं देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या  20,160 है। सिर्फ चार दिन पहले देश में संक्रमितों की संख्या छह लाख पहुंची थी। भारत में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए कोविड-19 की जांच की संख्या भी एक करोड़ से अधिक हो गई। देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के संक्रमण के बीस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में कोरोना से 22,252 लोग हुए संक्रमित हुए हैं और 467 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,252 मामले सामने आए हैं और 467 मौत हुई है। देश में कोरोना मामलों का आंकड़ा 7 लाख के पार पहुंच गया है। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,19,665 है जिसमें 2,59,557 सक्रिय मामले हैं। देश में 4,39,948 लोग  ठीक हो चुके हैं। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 6 जुलाई (कल) तक कुल 1,02,11,092 सैंपल का टेस्ट किया गया जिसमें से 2,41,430 सैंपल का टेस्ट कल किया गया। विश्वभर से कोविड-19 पर आंकड़े एकत्रित कर रहे अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार महामारी से होने वाली मौतों की संख्या के मामले में भारत विश्व में आठवें स्थान पर है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानें किस राज्य में कोरोना के कितने केस?

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 2,06,619 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही तमिलनाडु में 1,11,151, दिल्ली में 99,444, गुजरात में 36,037, उत्तर प्रदेश में 27,707, तेलंगाना में 23,902 और कर्नाटक में 23,474 मामले सामने आ चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 22,126 हो चुकी है। राजस्थान में अब तक संक्रमण के 20,164, आंध्र प्रदेश में 18,697, हरियाणा में 17,005 और मध्य प्रदेश में 14,930 मामले सामने आ चुके हैं। बिहार में 11,876, असम में 11,388, ओडिशा में 9,070 और जम्मू कश्मीर में 8,429 मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब में 6,283 और केरल में 5,429 मामले सामने आ चुके हैं।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ में 3,207, उत्तराखंड में 3,124, झारखंड में 2,781, गोवा में 1,761, त्रिपुरा में 1,568, मणिपुर में 1,366, हिमाचल प्रदेश में 1,063 और लद्दाख में 1005 मामले सामने आ चुके हैं। पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 के 802, नगालैंड में 590, चंडीगढ़ में 466 और दादरा एवं नगर हवेली और दमन और दीव में कुल मिलाकर 271 मामले सामने आ चुके हैं।

अरुणाचल प्रदेश में 269, मिजोरम में 186, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 125, सिक्किम में 123 और मेघालय में 62 मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि आईसीएमआर के साथ आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ों में बदलाव संभव है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया