लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: असम स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने तबलीगी जमात के नेताओं से की मुलाकात, राज्य के लोगों की मांगी सूची

By भाषा | Updated: April 5, 2020 18:18 IST

स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को मस्जिदों के इमाम और अन्य नेताओं से तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले अपने इलाके के लोगों का नाम सौंपने को कहा और चेतावनी दी कि रविवार तक ऐसा करने में नाकाम रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि असम में कांग्रेस के एक विधायक को 28 दिन के लिए पृथक वास में भेजा गया है। अब तक कुल 1,529 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 812 का निजामुद्दीन के कार्यक्रम से संबंध है।

गुवाहाटी: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यहां तबलीगी जमात के नेताओं से मुलाकात की और उनसे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले असम के लोगों की सूची सौंपने की अपील की। असम में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 26 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक को छोड़कर सभी मामले तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों से संबंधित हैं।

सरमा ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, '' निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम के बाद उत्पन्न हालात के आलोक में हमने शनिवार को गुवाहाटी की लखटकिया मस्जिद के नेताओं से मुलाकात की, जहां तबलीगी जमात का मुख्यालय है और उनसे मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों की सूची देने की अपील की ताकि उन्हें पृथक वास में रखा जा सके।''

स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को मस्जिदों के इमाम और अन्य नेताओं से तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले अपने इलाके के लोगों का नाम सौंपने को कहा और चेतावनी दी कि रविवार तक ऐसा करने में नाकाम रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरमा ने मस्जिदों पर समन्वय नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं इसलिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोग हेल्पलाइन नंबर 104 पर अथवा स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क करें ताकि नमूने लेकर संक्रमण की जांच की जा सके।

उन्होंने कहा कि अब तक कुल 1,529 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 812 का निजामुद्दीन के कार्यक्रम से संबंध है। इस बीच, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि असम में कांग्रेस के एक विधायक को 28 दिन के लिए पृथक वास में भेजा गया है। विधायक ने दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज की यात्रा की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं