लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के  46254 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 83 लाख के पार

By अनुराग आनंद | Updated: November 4, 2020 09:58 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में 46254 नए कोविड-19 के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 83,13,877 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक कुल 1,23,611 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के 6725 नए मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन, अच्छी बात यह है कि कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले में लगातार गिरावट देखी जा जा रही है।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केस 5,33,787 रह गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 46254 नए कोविड-19 के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 83,13,877 हो गई है।

वहीं, बीते 24 घंटों में 514 लोगों की मौत हुई है। इंडिया अब कुल 1,23,611 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 30 जुलाई के बाद सबसे कम है।

इसके साथ ही बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के 6725 नए मामले सामने आए हैं और 48 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हुई है।

इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 4 लाख के पार हो गई है। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में कोरोना के 50,000 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक 25 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच, दिल्ली में 50,616 नए मामले सामने आए हैं, यानी तब से अब तक एक दिन का औसत 5,062 रहा है। वहीं, इस अवधि के दौरान 394 मौतें दर्ज की गई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह