लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ओडिशा का चौंकाने वाला मामला, महिला डॉक्टर को घर खाली नहीं करने पर मिली रेप की धमकी

By विनीत कुमार | Updated: March 30, 2020 13:21 IST

Coronavirus: यह महिला डॉक्टर भुवनेश्वर के एम्स में जूनियर डॉक्टर के रूप में काम करती है। इस मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के भुवनेश्वर के एम्स में काम करती है महिला डॉक्टरपिछले कई दिनों से घर खाली करने का बनाया जा रहा है दबाव, अब रेप की भी धमकी

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस संकट के बीच देश भर में डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोरोना से संक्रमित लोगों का इलाज अपनी जान जोखिम में डाल कर कर रहे हैं। 

हालांकि, इस बीच ओडिशा के भुवनेश्वर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एम्स की एक महिला डॉक्टर पर घर खाली करने का दबाव डाला जा रहा है। साथ ही बलात्कार की भी धमकी दी जा रही है।

यह महिला डॉक्टर भुवनेश्वर के एम्स में जूनियर डॉक्टर के रूप में काम करती है। इस मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर में महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि जिस सोसायटी में रहती है, वहां एक शख्स पिछले एक हफ्ते से उसे परेशान कर रहा है और घर छोड़ने को कह रहा है। यही नहीं, कुछ दिन पहले उसे रेप की धमकी भी दी गई। इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराने की ठानी।

इस महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई सालों से इस सोसाइटी में रह रही है। उसने आरोपी को बताया वह कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के संपर्क में नहीं है। हालांकि, इसके बावजूद वह मानने को तैयार नहीं था और घर छोड़ने का दबाव बनाया जाता रहा।

इस बीच सोसायटी की ओर से भी महिला डॉक्टर के खिलाफ मामल दर्ज कराया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि महिला डॉक्टर के परिजनों ने सोसायटी के ऑफिस के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे