लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: ओडिशा में सूरत से लौटे दो व्यक्तियों समेत तीन कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल मामले हुये 160

By भाषा | Updated: May 3, 2020 13:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 2,065 नमूनों की जांच की गई है। मुख्यमंत्री के गृह जिले गंजाम में दो मामले सामने आए हैं। इसके बाद बीमारी की चपेट में आए जिलों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोरोना वायरस से तीन और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से दो सूरत से लौटे हैं। इसके बाद राज्य में जानलेवा कोविड-19 के मामलों की संख्या 160 हो गई। सरकारी सूत्रों ने बताया कि अब तक ग्रीन जोन में रहे गंजाम जिले में कोरोना वायरस के पहली बार मामले सामने आए हैं।

हाल में गुजरात के सूरत से लौटे दो व्यक्ति बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि तीसरी मरीज एक महिला हैं और झारसुगुडा जिले में रहती है। मुख्यमंत्री के गृह जिले गंजाम में दो मामले सामने आए हैं। इसके बाद बीमारी की चपेट में आए जिलों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

ओडिशा में कुल 16 जिले हैं। सूत्रों ने बताया कि सूरत से लौटने वाले व्यक्तियों की उम्र 17 और 22 साल है और उनमें कोई लक्षण नहीं थे। उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 2,065 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में अब तक 38,658 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में 160 मरीजों में से 56 ठीक हो गए हैं जबकि 103 का अब भी इलाज चल रहा है। वहीं बीमारी से छह अप्रैल को भुवनेश्वर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया