लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना पड़ा भारी, आग के संपर्क में आने से व्यक्ति झुलसा

By भाषा | Updated: March 31, 2020 16:35 IST

अस्पताल ने एक बयान में कहा, 'व्यक्ति घर पर था और चाबी और मोबाइल फोन जैसे अपने घरेलू सामानों को साफ कर रहा था उसी दौरान उसकी पत्नी भी वहां खाना बना रही थी। अचानक व्यक्ति के कुर्ते पर थोड़ा सेनेटाइजर गिर गया जिससे खाना पकाने वाली गैस से उसमें आग लग गई।' 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सकों की सलाह पर लोगों द्वारा नियमित तौर पर सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।डॉक्टरों ने कहा कि व्यक्ति 35 प्रतिशत झुलस गया है। मरीज के चेहरे, गर्दन, छाती, पेट और दोनों हाथ झुलस गए हैं।

रेवाड़ी: हरियाणा में एक व्यक्ति रसोई में घरेलू सामानों को अल्कोहोल आधारित सेनेटाइजर से साफ करने के दौरान गलती से आग के संपर्क में आने से 35 प्रतिशत झुलस गया। यह जानकारी चिकित्सकों ने दी। रेवाड़ी के 44 वर्षीय व्यक्ति को इस घटना के बाद सर गंगा राम अस्पताल लाया गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा, 'व्यक्ति घर पर था और चाबी और मोबाइल फोन जैसे अपने घरेलू सामानों को साफ कर रहा था उसी दौरान उसकी पत्नी भी वहां खाना बना रही थी। अचानक व्यक्ति के कुर्ते पर थोड़ा सेनेटाइजर गिर गया जिससे खाना पकाने वाली गैस से उसमें आग लग गई।' 

कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सकों की सलाह पर लोगों द्वारा नियमित तौर पर सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि व्यक्ति 35 प्रतिशत झुलस गया है। मरीज के चेहरे, गर्दन, छाती, पेट और दोनों हाथ झुलस गए हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति का इलाज प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग में किया जा रहा है और उसकी हालत 'स्थिर' है। 

प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष महेश मंगल के अनुसार, 'हालांकि हैंड सेनेटाइजर अत्यंत आवश्यक है, लेकिन हम सलाह देते हैं कि अल्कोहल-आधारित सेनेटाइजर का उपयोग बहुत सावधानी से किया जाना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'इस उत्पाद में इथाइल अल्कोहल की काफी अधिक मात्रा होती है। कुछ मामलों में यह 62 प्रतिशत तक होती है। इससे सेनेटाइजर अत्यधिक ज्वलनशील बन जाता है और इससे किसी के झुलसे का खतरा होता है।'

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव