लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 से एक महिला की मौत, राज्य में रविवार को केवल तीन नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 26, 2020 21:09 IST

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को जो तीन नये मामले सामने आए हैं उनमें दक्षिण कन्नड जिले के पेनेमांगलोर की रहने वाली 47 वर्षीय महिला और कलबुर्गी निवासी 65 वर्षीय पुरुष और सात वर्षीय बच्चा शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को मधुमेह की बीमारी भी थी और वह पहले क्षय रोग का इलाज करा चुकी थी। महिला के कोविड-19 होने की पुष्टि हो गई थी। इसके अलावा वह निमोनिया से ग्रस्त थी।

बेंगलुरु:कर्नाटक में कोविड-19 के नये मामलों में कमी आ रही है और रविवार को केवल तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस बीच एक महिला की कोविड-19 से मौत हो गई है जबकि 24 लोगों को उपचार के बाद संक्रमण मुक्त होने से अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अबतक कोविड-19 से 19 लोगों की मौत हुई है। अबतक कर्नाटक में कोरोना वायरस के 503 मामले सामने आए हैं जिनमें से 182 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राज्य में नये मामलों में कमी आई है। शनिवार को 26 नये मामले आए थे जबकि शुक्रवार और गुरुवार को क्रमश: 29 और 18 नये मामले आए थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक बेंगलुरु शहरी जिले की रहने वाली 45 वर्षीय एक महिला को सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार को निर्धारित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी रविवार को मौत हो गई। बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को ही महिला के कोविड-19 होने की पुष्टि हो गई थी। इसके अलावा वह निमोनिया से ग्रस्त थी।

महिला को मधुमेह की बीमारी भी थी और वह पहले क्षय रोग का इलाज करा चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को जो तीन नये मामले सामने आए हैं उनमें दक्षिण कन्नड जिले के पेनेमांगलोर की रहने वाली 47 वर्षीय महिला और कलबुर्गी निवासी 65 वर्षीय पुरुष और सात वर्षीय बच्चा शामिल है।

इस बीच, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अधिकारियों से अपील की है कि वे सामाजिक दूरी का अनुपालन करें और दूसरों के लिए उदाहरण पेश करें। येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 से बचने और इसे फैलने से रोकने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी है। इसलिए मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अधिकारियों को इसका अनुपालन करना चाहिए और अन्य के लिए उदाहरण पेश करना चाहिए। चलिए हम अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी का अनुपालन करें।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल