लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: कश्मीर में एक और कोरोना मरीज की मौत, राज्य में अब तक 6 लोगों ने गंवाई जान, संक्रमितों की संख्या हुई 468

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 25, 2020 14:41 IST

शनिवार को उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुल्ला के टंगमर्ग में एक बुजुर्ग आदमी की मौत हो गई है। यह वृद्ध कोरोना संक्रमित था और जेवीसी स्किम्स में उसका इलाज 13 अप्रैल से चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देइसी के साथ जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या छह हो गई है।संक्रमित पाए जाने के बाद उसे सीडी अस्पताल श्रीनगर में आइसोलेशन में रखा गया था जहां बाद में उसने दम तोड़ दिया।

जम्मू: कश्मीर में एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 6 हो गया है। जबकि आज अभी तक आए नए 14 मामलों के साथ ही कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़ कर 468 हो गई है जिसमें बांडीपोरा से आने वाले मरीजों की 108 की संख्या का बहुत बड़ा ‘योगदान’ भी शमिल है।

शनिवार को उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुल्ला के टंगमर्ग में एक बुजुर्ग आदमी की मौत हो गई है। यह वृद्ध कोरोना संक्रमित था और जेवीसी स्किम्स में उसका इलाज 13 अप्रैल से चल रहा था। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आज शनिवार सुबह बुजुर्ग ने अपनी अंतिम सांस ली। इसी के साथ जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या छह हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से सबसे पहली मौत 25 मार्च को हुई थी। तब्लीगी जमात का प्रचारक 65 वर्षीय वह बुजुर्ग हैदरपोरा श्रीनगर का रहने वाला था। संक्रमित पाए जाने के बाद उसे सीडी अस्पताल श्रीनगर में आइसोलेशन में रखा गया था जहां बाद में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद 29 मार्च को सीडी अस्पताल में ही दूसरी कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हुई। इस मरीज की उम्र भी 50 वर्ष के करीब थी और वह भी बारामुला के टंगमर्ग का रहने वाला था।

इस महीने की शुरुआत में बांडीपोरा के एक 54 वर्षीय मरीज की एसएमएचएस अस्पताल में मौत हो गई थी। बाद में 8 अप्रैल को उधमपुर के टिकरी इलाके की रहने वाली 61 वर्षीय महिला की जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में मृत्यु हुई। इसके बाद सोपोर आरमपोरा इलाके में रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति की सीडी अस्पताल श्रीनगर में मृत्यु हुई। जम्मू कश्मीर में कोरोना मामलों की संख्या अब तक 468 पहुंच गई है जबकि आज हुई मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ों छह हो गया है।

इतना जरूर था कि जम्मू कश्मीर में अब तक जो 468 लोग संक्रमित हुए हैं इनमें से सिर्फ बांडीपोरा जिले में ही आंकड़ा सौ को पार कर 108 पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक, बांडीपोरा के 12 रेड जोन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की 25 टीमें तैनात की गई हैं जो युद्ध स्तर पर अपना दायित्व निभा रही हैं। अब तक यहां 30604 लोगों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले चार दिनों में जिले के गुंड केसर इलाके में मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। संक्रमित मामले बढ़ने से जिला हाटस्पाट के रूप में उभर रहा है।

बांडीपोरा को रेड जोन में अधिसूचित कर दिए जाने के बाद यहां पाबंदियों लागू करने के साथ कस्बे के भीतर व हाइवे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। जिसकी वजह से बांडीपोरा से आगे पड़ने वाले गुरेज में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत शुरू हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं