लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 6 नए मामले, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 109

By भाषा | Updated: April 24, 2020 21:48 IST

सूचना अधिकारी ने बताया कि आज नोएडा सेक्टर-8 के जिन पांच लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उनका संबंध कोविड-19 को लेकर सुर्खियों में रही सीजफायर कंपनी से है।

Open in App
ठळक मुद्दे सूचना अधिकारी ने बताया कि 456 संदिग्ध मरीज अभी विभिन्न जगहों पर पृथक-वास मे हैं।संक्रमण का प्रसार रोकने के लक्ष्य से दिल्ली से नोएडा में प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच लोग नोएडा के सेक्टर-8 के हैं, जबकि एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि आज 177 लोगों की जांच रिपोर्ट आई हैं, जिसमें से छह लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक कुल 109 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इनमें से 54 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।

सूचना अधिकारी ने बताया कि आज नोएडा सेक्टर-8 के जिन पांच लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उनका संबंध कोविड-19 को लेकर सुर्खियों में रही सीजफायर कंपनी से है। उन्होंने बताया कि जनपद में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 54 लोगों का इलाज चल रहा है। सूचना अधिकारी ने बताया कि 456 संदिग्ध मरीज अभी विभिन्न जगहों पर पृथक-वास मे हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण का प्रसार रोकने के लक्ष्य से दिल्ली से नोएडा में प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी पास के आधार पर ही डॉक्टर, मीडिया कर्मी और कोविड-19 के उपचार से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी तथा आवश्यक वस्तुओं तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग दिल्ली से नोएडा आ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज जिलाधिकारी सुहास एलवाई तथा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने दिल्ली-नोएडा सीमा पर बने सभी चेक नाकों पर जाकर लॉकडाउन के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।

वहीं जिले में आज लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर के उप निदेशक सूचना दिनेश गुप्ता ने बताया कि जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर आज चार मामले दर्ज हुए हैं जबकि आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 624 वाहनों की जांच की है, जिनमें से 169 वाहनों का चालान काटा गया है जबकि दो वाहन जब्त किए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?