लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: देश में कोरोना संक्रमण के मामले 56 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2020 09:36 IST

कोरोना संक्रमण के देश में पिछले 24 घंटे में 3300 से ज्यादा मामले सामने आये हैं। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 1900 के करीब पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना संक्रमण के मामले अब बढ़कर 56342 हो गए हैंस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल 1886 लोगों की अब तक देश में कोरोना से मौत हो चुकी है

देश में कोरोना संक्रमण के मामले 56 हजार से ज्यादा हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में ही कोरोना संक्रमण के 3390 केस सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56342 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़े के अनुसार देश में अभी 37916 एक्टिव कोरोना मरीज है।

वहीं, कोरोना से कुल 1886 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16539 मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के 3000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले तीन मई को कोरोनां संक्रमण के कुल केस की संख्या 40, 000 के पार हुई थी और अब महज अगले 5 दिनों में ये 56 हजार के पार है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों के दोगुने होने की रफ्तार में तेजी आई है। इसके मायने ये हुए कि डबलिंग टाइम खराब हुआ है। दरअसल, पिछले 7 दिनों में ये घटकर 10.2 दिन हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। हालांकि, इस बीच रिकवरी रेट में अच्छा सुधार जरूर हुआ है।

इन सबके बीच लॉकडाउन के तीसरे चरण में सरकार ने बांटे गए जोन के तहत छूट भी दी है। इसके तहत ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई जगहों पर कारखानों को खोला जा रहा है और दूसर ठप पड़े कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं। वहीं, देश भर में फंसे श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने का काम भी रेलवे ने शुरू किया है। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं