लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: 'अब बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों को होगी जेल,' कर्नाटक प्रशासन ने उठाए कड़े कदम

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2020 17:54 IST

देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 415 हो गए हैं। रविवार रात तक संक्रमित लोगों की संख्या 360 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। इन आंकड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक हुई सात मौत शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से निपटने के लिए कर्नाटक प्रशासन कर रहा पुख्ता इंतजामबिना वजह घर से निकलने वालों को गैर-जमानती अपराध के तहत जेल भेजेगा कर्नाटक प्रशासन

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरा विश्व एक खौफ के साए में है। भारत में इस खतरनाक वायरस को लेकर स्थिति काफी खराब है। यहां अब तक कोविड-19 (COVID-19) से आठ लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में इसकी वजह से भारत के कई हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं, कोरोना को लेकर कर्नाटक प्रशासन भी काफी सख्त हो गया है। दरअसल, मैसूर के पुलिस अधीक्षक सीबी ऋष्यान्त ने कहा 'अगर कोई बिना वैलिड रीजन के इधर-उधर घूमता पकड़ा गया तो उसे गैर-जमानती अपराध के तहत जेल भेजा जाएगा। भारतीय दंड संहिता की धारा 270 के तहत मामला दर्ज़ किया जाएगा।'

आपको बताते चलें कि देश के कई राज्यों ने लॉकडाउन कर दिया है ताकि लोग कही न जाएं और अपने-अपने घरों में ही रहें। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जनता का कोरोना से बचाव किया जा सके। कोरोना की वजह से अधिकांश राज्यों ने अपनी राज्य सीमओं को बंद करने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं, अब तो 31 मार्च तक कई ट्रेनें तो रद्द की ही गई हैं साथ में बसें भी बंद कर दी गई हैं।

बता दें कि देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 415 हो गए हैं। रविवार रात तक संक्रमित लोगों की संख्या 360 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। इन आंकड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक हुई सात मौत शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में रविवार को एक-एक मौत हुई जबकि पहले चार अन्य मौत कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में हुई थीं। इन 415 संक्रमित लोगों में वे 24 लोग भी शामिल हैं जिनका इलाज किया जा चुका है या ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या वो यहां से चले गए हैं। 

भाारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि सोमवार सुबह 10 बजे तक 18,383 नमूनों की जांच की जा चुकी है। यह तत्काल नहीं साफ हो सका है कि नये मामले कहां से आए हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 67 मामले हैं जिनमें तीन विदेशी नागरिक शामिल हैं। केरल से भी 67 मामले सामने आए हैं जिनमें सात विदेशी शामिल हैं। दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या एक विदेशी समेत 29 है जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 28 लोग संक्रमित हैं। राजस्थान में दो विदेशी नागरिकों समेत 27 मामले हैं। तेलंगाना में 11 विदेशी समेत 26 मामले हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 26 मरीज हैं। हरियाणा, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड सहित देश भर से मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए