लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना के मामलों में सबसे बड़ी उछाल, 24 घंटे में 69 हजार से अधिक नए केस, 977 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 20, 2020 09:48 IST

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 53 हजार से अधिक हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में ही 977 लोगों की मौत हुई है और 69,652 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 53 हजार के पार पहुंचीदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 6,86,395 है जबकि 20,96,665 लोग हुए हैं ठीक

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 69,652 नए मामले सामने आए हैं। ये एक दिन में सर्वाधिक नए मामले हैं। भारत में इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले 28 लाख के पार हो गए हैं। इसी अवधि में 977 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। इससे पहले कल के अपडेट के अनुसार मंगलवार को देश में कोरोना से 1092 लोगों की मौत हुई थी। भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 53,866 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,36,926 हो गई है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 6,86,395 है जबकि 20,96,665 लोग अब तक इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) अभी 73.90 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6 लाख 28 हजार 642 केस हैं। वहीं, इसके बाद तमिलनाडु (3,55,449), आंध्र प्रदेश (3,16,003), कर्नाटक (2,49,590), उत्तर प्रदेश (1,67,510) और दिल्ली (1,56,139) जैसे राज्य हैं।

महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां एक दिन में 13, 165 नए मामले सामने आए। बता दें कि दुनिया में भारत कोरोना से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

चीन के वुहान में पिछले साल शुरू होने के बाद पूरी दुनिया में कोरोना से अब तक 7.87 लाख लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 2.23 करोड़ से ज्यादा लोग पूरी दुनिया में इससे संक्रमित हो चुके हैं।

इस बीच दिल्ली सरकार आज दूसरे सीरो सर्वे के आज नतीजे घोषित करेगी। इसे इसी महीने के पहले हफ्ते में किया गया था। पहले सीरो सर्वे में ये बात सामने आई थी कि दिल्ली में 23 प्रतिशत लोगों में कोविड-19 के खिलाफ एडिबॉडी विकसित हो चुकी है। दिल्ली में अभी 11,137 एक्टिव केस हैं। वहीं, यहां 1.56 लाख से अधिक संक्रमण के मामले आ चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया