लाइव न्यूज़ :

कोरोना की भारत में फिर तेज रफ्तार, 24 घंटे में 8500 से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले 44 हजार के पार हुए

By विनीत कुमार | Updated: June 12, 2022 09:25 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना के 8582 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से भारत में लगातार कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही है। सक्रिय मामले भी 45 हजार के करीब पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 8582 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत हुई। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 761 हो गई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 4,143 की वृद्धि, कुल सक्रिय मामले 44,513 हो गए हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी के एक बार फिर रफ्तार बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोविड-19 के 8582 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4 और मरीजों की मौत भी कोवि़ड से इस अवधि में हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 761 हो गई है। 

वहीं, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 44,513 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 4,143 की वृद्धि हुई है। इस अवधि में 4,435 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह दी गई।

इस बीच कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की 195 करोड़ से ज्यादा डोज भी देश भर में अभी तक लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 13,04,427 डोज लगाई है। साथ ही कोरोना के तीन लाख 16 हजार 179 टेस्ट भी शनिवार को किए गए।

देश में सामने आए नए कोरोना मामलों में सबसे अधिक केस महाराष्ट्र से मिले। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड के 2,922 नये मामले आए, जो शुक्रवार के मुकाबले 159 कम रहे। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी शनिवार को हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इंग्लैंड से 12 मई को लौटे पुणे के 37 वर्षीय एक व्यक्ति के बीए.5 सब-वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को संक्रमण के 3,081 नये मामले आए थे जो पिछले चार महीने में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से अभी तक 1,47,868 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में फिलहाल कोविड के 14,858 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया