लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update India: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के करीब, 24 घंटे में 200 से ज्यादा लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 2, 2020 09:17 IST

Coronavirus Update India: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब 2 लाख के करीब पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ये संख्या 1 लाख 98 हजार के पार हो गई है। साथ ही 5500 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब एक लाख 98 हजार के पार हो गई हैदेश में पिछले 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 204 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के अनुसार भारत में अब तक कुल 198706 लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। वहीं, 5598 लोगों की जान इस महामारी से गई है।

सरकार के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या देश में 97581 है जबकि 95527 लोग इस बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के भारत में 8171 नए मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में 204 लोगों की मौत हुई है। 

दरअसल, भारत में लॉकडाउन के चौथे चरण में कई रियायतें दिए जाने के बाद मामले पिछले दो हफ्तों में तेजी से बढ़ें हैं। इन सबके बीच सरकार ने अनलॉक-1 की भी घोषणा कर दी है जो सोमवार से शुरू हो चुका है। इसके तहत भी कई और छूट दिये गये हैं।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना ट्रैकर के मुताबिक अमेरिका, ब्राजीन, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया का सातवां देश है। पिछले साल दिसंबर में पहली बार चीन में सामने आए इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में करीब 62 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि तीन लाख 72 हजार से ज्यादा लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है।

भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 70013 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 37543 एक्टिव केस हैं और 2362 लोगों की अब तक मौत हुई है। वहीं, गुजरात में भी 1063 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। यहां अब तक 17200 मामले सामने आए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या 5357 है। इसके अलावा दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा मामले आए हैं और 523 की मौत हुई है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 11565 है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया