लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण के 16 हजार से अधिक नए मामले, 113 और लोगों की हुई मौत, जानें पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: March 5, 2021 09:35 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 16,838 नए मामले आए हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीनेशन में भी तेजी आई है। गुरुवार को करीब 10 लाख लोगों को टीका लगाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,57, 548 हो गई हैस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 1,76,319 हैभारत में कोरोना वैक्सीनेशन में आई तेजी, गुरुवार को करीब 11 लाख लोगों को लगाया गया टीका

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 16 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 16,838 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 113 और लोगों की मौत भी हुई है।

इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल केस बढ़कर 1,11,73,761 हो गए हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,57, 548 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में 13,819 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 1,76,319 है।

इससे पहले गुरुवार को देश में कोविड-19 के 17,407 नए मामले सामने आए थे। देश में करीब एक महीने बाद 17 हजार से अधिक मामले कल सामने आए थे। 

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। 

Cronavirus: कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी

इस बीच भारत में कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी नजर आई है। गुरुवार को ही करीब 11 लाख लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, बुधवार को करीब 10 लाख लोगों को कोरोना का टीका दिया गया था।

इससे पहले हर दिन करीब 5 लाख टीके ही लगाए जा रहे थे। इस लिहाज से ये बड़ी उपलब्धि है। रिपोर्ट के अनुसार केवल गुरुवार को शाम 7 बजे तक 10.9 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका था। इसमें 4.9 लाख लोग 60 साल से ऊपर वाले हैं।

बता दें कि भारत में 16 जनवरी को कोरोना का वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई थी और अब तक  1.77 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

भारत में 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेश का दूसरा चरण शुरू हुआ है। इसके तहत अब 60 साल से अधिक आयु के लोगों और विभिन्न रोगों से पीड़ित 45 या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को भी टीका लगाया जा रहा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया