लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना के 24 घंटे में 43,071 नए मामले, 955 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 4, 2021 09:53 IST

भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। देश में एक्टिव केस भी घटकर अब पांच लाख कम हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 63 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना एक्टव केस पांच लाख से कम हुए, 97 दिन बाद मिली ये उपलब्धिभारत में ये लगातार 52वां दिन जब कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए आए मामलों से ज्यादा हैदेश में अब कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 97.09 प्रतिशत, लगातार 27वें दिन दैनिक संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में 43,071 नए केस सामने आए हैं। ये संख्या शनिवार के अपडेट से कुछ कम है। वहीं इसी अवधि में 955 और लोगों की मौत भी महामारी से देश में हुई है। देश में शुक्रवार को कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार पहुंच गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी ताजा अपडेट के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 करोड़ 5 लाख 45 हजार 433 हो गई है। वहीं इससे अब तक कुल 4 लाख 2 हजार पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में 97 दिन बाद एक्टिव केस 5 लाख से कम

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 2 करोड़ 96 लाख 58 हजार 78 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में एक्टिव केस अब घटकर 4 लाख 85 हजार 350 रह गए हैं। भारत में 97 दिनों बाद ये पहली बार है जब एक्टिव केस 5 लाख से कम हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 52 हजार से अधिक लोग डिस्चार्ज हुए हैं। ऐसे में ये लगातार 52वां दिन है जब ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए आए मामलों से ज्यादा है।

रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से अधिक

देश में अब कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 97.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर भी 2.34 प्रतिशत रह गया है। ये लगातार 27वां दिन है जब दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम पर बना हुआ है।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 5 प्रतिशत से कम संक्रमण दर सुरक्षित माना गया है। इस बीच पिछले 24 घंटे में देश में 63.87 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसी के साथ अब तक 35 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

देश में शनिवार को महाराष्ट्र में रात 9 बजे तक 8 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई गई थी। कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में एक दिन में वैक्सीन लगाए जाने की ये सबसे बड़ी संख्या है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं