लाइव न्यूज़ :

फिर टूटा रिकॉर्ड, भारत में कोरोना के एक दिन में 2 लाख 61 हजार से ज्यादा नए मामले, 1501 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2021 10:21 IST

Coronavirus India: भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1501 लोगों की जान चली गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 18 लाख से ऊपर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 24 घंटे में 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले, एक्टिव केस 18 लाख के पारभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 1 लाख 77 हजार के पार हो चुकी हैकेवल महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए कोरोना के 91 हजार से अधिक नए केस

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में रकॉर्ड 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना के नए मामलों में एक दिन में ये सबसे बड़ा उछाल है। साथ ही इसी अवधि में 1501 लोगों की मौत भी देश में कोरोना से हुई है।

इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 77 हजार 150 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या भी देश में बढ़कर अब 18 लाख 1 हजार 316 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1 लाख 38 हजार 423 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

ताजा अपडेट के अनुसार भारत में अब तक कुल 1 करोड़ 47 लाख 88 हजार 109 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसमें 1 करोड़ 28 लाख 9 हजार 643 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 लोगों को अब तक कोरोना की वैक्सीन दी गई है।

महाराष्ट्र और दिल्ली में 91 हजार से अधिक नए कोरोना केस

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक 67,123 नए मामले सामने आए। ये आंकड़े तब आ रहे हैं जब राज्य में सख्त पाबंदियां लागू हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 419 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 59,970 हो गई है। 

वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 24,375 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही 167 लोगों की मौत भी हुई। दिल्ली में अब संक्रमण दर भी 24.56 प्रतिशत हो गई है। इसके ये मायने हुए किहर चार नमूनों में से एक व्यक्ति संक्रमित निकला है।

दिल्ली में अब तक कोरोना से 11,960 लोगों की मौत हो चुकी है। वही, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 69,799 हो गई है। अब तक दिल्ली में कुल 7.46 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोरोना से यूपी-बिहार का भी बुरा हाल

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 120 लोगों की मौत हुई। वहीं, संक्रमण के 27,357 नये मामले सामने आए हैं। इससे पहले सितंबर, 2020 में एक दिन में सबसे ज्यादा 113 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 9,703 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, बिहार में कोविड-19 से 34 और मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या शनिवार तक बढ़कर 1,722 हो गई है। साथ ही बिहार में 7,870 और लोगों के संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे