लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के एक दिन में पहली बार सवा लाख से ज्यादा नए मामले, 24 घंटे में 685 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2021 10:42 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस महामारी से पिछले 24 घंटे में करीब 700 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 9 लाख के पार हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर 9 लाख के पार हो चुकी हैपिछले चार दिनों में तीसरी बार भारत में एक लाख से अधिक कोरोना के नए केस सामने आए हैंभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख 66 हजार से अधिक, पहली बार 24 घंटे में 1.26 लाख केस

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,26,789 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। इसी के साथ देश में पिछले चार दिनों में ये तीसरा दिन है जब कोरोना के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 59,258 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं जबकि 685 मरीजों की मौत भी हुई है।

इसी के साथ देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या अब 1 लाख 66 हजार 862 हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें एक करोड़ 18 लाख 51 हजार 393 मरीज ठीक भी हुए हैं।

वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या अब 9 लाख के पार हो गई है। देश में कोरोना एक्टिव मरीज अब 9 लाख 10 हजार 319 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है।

भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित तीसरा देश

भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया का तीसरा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका और ब्राजील हैं। अमेरिका में अब तक तीन करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं ब्राजील में एक करोड़ 31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में ये आंकड़ा एक करोड़ 29 लाख तक पहुंच चुका है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके का दूसरा डोज भी लिया है। पीएम मोदी आज ही कोरोना से बने हालात पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी करने वाले हैं।

भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां बुधवार को देर शाम तक कोरोना के 59,907 नए मामले सामने आए थे। वहीं 322 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 56,652 हो गई है। महाराष्ट्र के पुणे में ही एक दिन में 10 हजार से अधिक नए केस सामने आए।

इसके अलावा दिल्ली में लगातार दूसरे दिन पांच हजार से अधिक मामले सामने आए। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 5,506 नए मामले दर्ज किए गए। ये इस साल में एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। 20 लोगों की मौत भी हुई जिसके बाद मृतकों की संख्या 11,133 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे