लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पश्चिम बंगाल में बढ़ता जा रहा खतरा, कोविड-19 डेथ रेट के चौकाने वाले आंकड़े आए सामने

By भाषा | Updated: May 5, 2020 05:27 IST

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए राज्य के दौरे पर आए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 मृत्युदर 12.8 प्रतिशत देश में सर्वाधिक है और यह जांच में कमी एवं कमजोर निगरानी को दर्शाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए राज्य के दौरे पर आए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 मृत्युदर 12.8 प्रतिशत देश में सर्वाधिक है और यह जांच में कमी एवं कमजोर निगरानी को दर्शाता है।इस दल ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पैनल के प्रति ‘विरोधी’ रूख अपनाने का आरोप लगाया। दल के प्रमुख रक्षा मंत्रालय में अवर सचिव रैंक के अधिकारी अपूर्व चंद्र ने राज्य सरकार पर तीखी टिप्पणी की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए राज्य के दौरे पर आए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 मृत्युदर 12.8 प्रतिशत देश में सर्वाधिक है और यह जांच में कमी एवं कमजोर निगरानी को दर्शाता है। अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन से पूर्व इस दल ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पैनल के प्रति ‘विरोधी’ रूख अपनाने का आरोप लगाया। दल के प्रमुख रक्षा मंत्रालय में अवर सचिव रैंक के अधिकारी अपूर्व चंद्र ने राज्य सरकार पर तीखी टिप्पणी की कि ‘12.8 प्रतिशत की बिल्कुल ऊंची मृत्युदर जांच में कमी अैर कमजोर निगरानी एवं पता लगाने की व्यवस्था का संकेत है और यह देश में सबसे ऊंची मृत्युदर है।’’

रवाना होने से पहले आईएएस अधिकारी ने कहा कि वैसे तो राज्य सरकार ने निषिद्ध क्षेत्रों ‘बिल्कुल उच्च स्तरीय’ रोजाना निगरानी करने का दावा करती है लेकिन उसने टीम को कोई आंकड़ा या नतीजे उपलब्ध नहीं कराये। चंद्रा ने राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा ‘‘ इतने बड़े डाटाबेस का मिलान एवं मूल्यांकन के लिए एक ठोस व्यवस्था की जरूरत है। लेकिन ऐसा कोई सबूत उपलब्ध नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य को आंकड़ों की रिपोर्टिंग में पारदर्शी एवं संगत बने रहने की जरूरत है और उसे इस वायरस के प्रसार को कम करके पेश करने की आवश्यकता नहीं है।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजी गयी दो केंद्रीय टीमों ने अपने भाजपा आकाओं को खुश रखने के लिए बंगाल को बदनाम करने की दुर्भावना से काम किया। चंद्रा ने पत्र में लिखा है कि राज्य द्वारा अपने मेडिकल बुलेटिन और भारत सरकार को भेजे पत्र में कोविड-19 मामलों की संख्या में विसंगति है। पत्र में कहा गया है कि 30 अप्रैल को सक्रिय मामले 572 थे और उपचार के बाद 139 को छुट्टी दे गयी तथा 33 की मौत हो गयी तथा कुल मामले 744 हो गये। उसी दिन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को भेजे गये पत्र में कुल मामलों का जिक्र 931 था यानी 187 की विसंगति थी। चंद्रा ने कहा कि वह गृहमंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos