लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 82, CM हेमंत सोरेन ने कहा- लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने के मामले में केंद्र सरकार के साथ हैं 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 26, 2020 20:33 IST

रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से एक छोटी बच्ची के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है. बच्ची महज 6 साल की है.  

Open in App
ठळक मुद्देआज मिले संक्रमितों में हिंदपीढ़ी से 6, पिस्का मोड से 1 और लोवाडिह से 2 मरीज शामिल हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने के मामले में केंद्र सरकार के साथ है और केंद्र के दिशा निर्देशों का पालन कर रही है.

रांची:झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी रांची के कोरोना हॉटस्‍पॉट हिंदपीढी से पॉजिटिव केस आने का सिलसिला थम नहीं रहा है. आज रविवार को ताजा अपडेट के अनुसार रांची से कोरोना के 7 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जबकि पलामू के लेस्‍लीगंज में मिले कोरोना के 3 मरीज मिले हैं, जिससे झारखंड में अबतक 82 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ गये हैं. यह आंकड़ा पल-पल बदल भी रहा है.

रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से एक छोटी बच्ची के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है. बच्ची महज 6 साल की है. पलामू जिला के लेस्लीगंज से पहली बार तीन कोरोना पॉसिटिव केस सामने आये हैं. आज मिले संक्रमितों में हिंदपीढ़ी से 6, पिस्का मोड से 1 और लोवाडिह से 2 मरीज शामिल हैं. 

संक्रमितों में रांची के सदर अस्पताल की एक नर्स शामिल है, जो पिस्का मोड की रहने वाली है. इससे पहले शनिवार को हिंदपीढी से 4, कांटाटोली के नेताजी नगर से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से भी तीन कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी. बता दें कि झारखंड में अब तक 2 कोरना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है.

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने के मामले में केंद्र सरकार के साथ है और केंद्र के दिशा निर्देशों का पालन कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉकडाउन की अवधि के बारे में उनकी सरकार पूरी तरह केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रही है. 

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि के मामले में उनकी सरकार पूरी तरह केंद्र सरकार के साथ रही है और आगे भी उसके दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा. उन्होंने राज्य के संसाधनों की बात करते हुए कहा कि राज्य नब्बे प्रतिशत अपने संसाधनों के लिए केंद्र पर निर्भर करता है लिहाजा कोरोना वायरस के इस संकट में उसे केंद्र सरकार के मदद की हर कदम पर आवश्यकता होगी. 

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दुकानों के खोले जाने संबंधी छूट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में सभी 24 जिलों के उपायुक्तों को लॉकडाउन के दौरान उनके यहां की स्थितियों का आकलन करके ही दुकानों को खोलने की अनुमति देने को कहा गया है. फिलहाल राज्य में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दूकानें खुल रही हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया