कोरोना का डर: नागपुर मेयो अस्पताल से भागे 5 कोरोना संदिग्ध, नाश्ता करने के बहाने निकले थे बाहर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: March 14, 2020 11:43 AM2020-03-14T11:43:42+5:302020-03-14T11:43:42+5:30

Coronavirus Update in India Nagpur: 5 #COVID19 suspects escaped from isolation ward: मध्यरात्रि के इस घटनाक्रम के बाद से ही पुलिस इन संदिग्धों को खोजने में जुटी थी। इसी बीच अब जानकारी मिली है कि पुलिस ने 4 संदिग्धों को खोज लिया है।

Coronavirus Update in Indi Nagpur 5 suspects escaped from isolation ward COVID19 | कोरोना का डर: नागपुर मेयो अस्पताल से भागे 5 कोरोना संदिग्ध, नाश्ता करने के बहाने निकले थे बाहर

कोरोना का डर: नागपुर मेयो अस्पताल से भागे 5 कोरोना संदिग्ध, नाश्ता करने के बहाने निकले थे बाहर

Highlightsस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 83 है।दुनिया भर के 90 से अधिक देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है। जिसमें से भारत भी एक है।

नागपुर :नागपुर में अबतक 3 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी बीच नागपुर के नागपुर के इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मेयो) अस्पताल में भर्ती कोरोना के 4 संदिग्ध मरीज हॉस्पिटल से भाग गए। देर रात हुई इस घटना के बाद से ही अलर्ट घोषित कर उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि इन संदिग्धों की रिपोर्ट आज आने की संभावना थी। पीएसआई (PSI) सचिन सूर्यवंशी ने कहा कि कोरोना के 5 संदिग्ध मरीज थे 1 की रिपोर्ट नेगेटिव थी, 4 की रिपोर्ट आना बाकी था। वो लोग नाश्ता करने के बहाने चले गए। उनका (मरीजों) कहना था कि उन्हें कोरोना के मरीजों के साथ नही रखना चाहिए।

नागपुर के इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मेयो) से कोरोना वायरस के 5 संदिग्ध मरीज भाग गए। इन सभी को संक्रमण की जांच के लिए निगरानी में रखा गया था। नागपुर के जोनल डीसीपी राहुल माकनीकर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है और पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। 

मध्यरात्रि के इस घटनाक्रम के बाद से ही पुलिस इन संदिग्धों को खोजने में जुटी थी। इसी बीच अब जानकारी मिली है कि पुलिस ने 4 संदिग्धों को खोज लिया है। संदिग्धों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में वो भर्ती हुए थे और उनके नमूने जांच के लिए भेजे थे। रात तक रिपोर्ट आनेवाली थी लेकिन जब रिपोर्ट नहीं आई तो वे घर चले गए। उनके अनुसार कोरोना बाधितों के साथ उन्हें शौचालय शेयर करना पड़ रहा था।

Web Title: Coronavirus Update in Indi Nagpur 5 suspects escaped from isolation ward COVID19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे