लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Bihar: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हुई, सीवान और बेगूसराय से आए नए मामले

By भाषा | Updated: April 8, 2020 08:49 IST

बिहार में अब तक कोरोना से एक शख्स की मौत हुई है। यह शख्स मुंगेर का था और 21 मार्च को उसकी मौत हो गयी थी। बिहार में कोरोना से अब तक 12 लोग ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आए कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 38इससे पहले रविवार और सोमवार को कोई नया मामला कोरोना का बिहार में नहीं आया था

बिहार में मंगलवार को छह लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढकर 38 हो गयी। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बीमारी से उबरने वाले 12 लोगों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि सीवान में पश्चिम एशिया की यात्रा से लौटे एक कोविड-19 रोगी के संपर्क में आने से उनके परिवार की तीन महिलाएं तथा एक पुरूष संक्रमित पाए गए। इसके अलावा बेगूसराय में दो लडके :15 और 16 वर्षीय: कोरोना वायरस से संक्रमित मिले।

बिहार में रविवार और सोमवार को इस बीमारी का कोई नया मामला नहीं आया था। इस बीमारी के कारण मुंगेर के एक निवासी की 21 मार्च को मौत हो गयी थी । बिहार में कारोना वायरस से संक्रमित 12 मरीज अबतक ठीक भी हुए हैं ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की जंग में जीत हासिल करने वाले 12 लोगों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी 12 लोगों के स्वस्थ एवं दीघार्यु जीवन की कामना की है। बिहार में अब तक तक कोरोना वायरस के 4351 संदिग्ध लोगों की जांच की जा चुकी है जिसमें से अबतक 4047 नमूनों की रिपोर्ट नकारात्मक रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया