लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, संक्रमण के 72 नए मामले मिले, प्रदेश में मरीजों की संख्या हुई 302

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 19:05 IST

महाराष्ट्र में मिले 72 नए मामले में से 59 मामला मुंबई का है। इसके अलावा, शेष मामला प्रदेश के दूसरे जिलों से है। इस तरह देखा जाए तो काफी तेजी से प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 302 हो गई है।  महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि 1 अप्रैल को अफवाह और झूठी जानकारी न फैलाएं।

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का सर्वाधिक संक्रमण यदि किसी राज्य में फैला है, तो वह महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में काफी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबकि, प्रदेश में मंगलावर को संक्रमण के 72 नए मामले मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 302 हो गई है।  

72 नए मामले में से 59 मामला मुंबई का है। इसके अलावा, शेष मामला प्रदेश के दूसरे जिलों से है। इस तरह देखा जाए तो काफी तेजी से प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है।

बता दें कि देशभर में 1 अप्रैल को फूल डे या फिर कहें मूर्ख दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे से कई तरह के मजाक करते हैं, झूठ बोलकर परेशान करते हैं। कल 1 अप्रैल है और पूरा देश कोरोना वायरस की चपेट में है। ऐसे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एक बयान दिया है।

अनिल देशमुख ने कहा कल 1 अप्रैल फूल डे है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाह और झूठी जानकारी न फैलाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अनिल देशमुख ने वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''कल अप्रैल 1 है। आमतौर पर हम सब अप्रैल फूल में लोगों के साथ मज़ाक का लुत्फ लेते हैं। पर कोरोनावायरस के संकट के समय ऐसा करना सर्वथा अनुचित है। मैं सब से अनुरोध करता हूं कि ऐसा न करें। वरना पुलिस और सायबर सेल द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'' मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र साइबर अपराध प्रकोष्ठ से भी सोशल मीडिया पर फर्जी या भ्रमित करने वाली जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। देश में अभी तक कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन