लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: कोरोना योद्धाओं पर महामारी का वार, मुंबई में 53 मीडियाकर्मी तो अहमदाबाद में 24 पुलिसकर्मी संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2020 17:55 IST

रविवार तक मुंबई में रिकॉर्ड 2,724 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 132 की मौत हो चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देखादिया पुराने शहर का हिस्सा है जहां 21 अप्रैल तक कर्फ्यू लगा है। इस दौरान 171 मीडियाकर्मियों के लार के नमूने लिए गए थे जिनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल थे। 

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कम से कम 53 मीडियाकर्मी ऐसे हैं जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए 16 और 17 अप्रैल को आजाद मैदान में विशेष शिविर लगाया गया था और इस दौरान 171 मीडियाकर्मियों के लार के नमूने लिए गए थे जिनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल थे। 

बीएमसी के प्रवक्ता विजय खाबले ने बताया, ‘‘ कुल 171 नमूनों में से 53 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर में अभी तक कोई लक्षण नहीं है। खाबले ने बताया सभी संक्रमितों को पृथकवास में रखा जाएगा और इसके लिए उचित स्थान की तलाश करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है। 

गौलतलब है कि रविवार तक मुंबई में रिकॉर्ड 2,724 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 132 की मौत हो चुकी है। 

कोरोना वायरसः अहमदाबाद में अबतक 24 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

गुजरात में अहमदाबाद पुलिस के 24 कर्मी अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 200 अन्य को एहतियाती उपाय के तहत पृथकवास में भेज दिया गया है। यह जानकारी नियंत्रण कक्ष में पुलिस उपायुक्त विजय पटेल ने सोमवार को दी। 

अधिकारियों ने बताया कि खादिया का एक निरीक्षक रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और इसके बाद स्थानीय पुलिस के 15 कर्मियों को घर में पृथकवास में भेजा गया है। खादिया पुराने शहर का हिस्सा है जहां 21 अप्रैल तक कर्फ्यू लगा है। इलाके से कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं जिनमें जमालपुर-खादिया के विधायक और उनके रिश्तेदार तथा पड़ोसी भी शामिल हैं। 

सहायक पुलिस आयुक्त आकाश पटेल ने बताया कि 24 में से नौ यातायात पुलिस कर्मी हैं। उनमें से दो इसलिए संक्रमित हुए क्योंकि उनके साथ रहने वाला एक शख्स संक्रमित हो गया था। उन्होंने बताया कि कर्मियों को मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर दिए गए है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो