लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: मध्य प्रदेश में मरने वालों की संख्या हुई 6, मृतक का गांव प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

By भाषा | Updated: April 1, 2020 15:29 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाला मरीज कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और सांस की बीमारी से पहले ही पीड़ित था। वह खरगोन जिले का पहला कोरोना वायरस संक्रमित मरीज था।

Open in App
ठळक मुद्दे में अब तक 86 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इस संक्रमण को फैलने से रोकने की तैयारियां शुरु कर दी हैं।

भोपाल/ खरगोन: जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर धरगांव के 65 वर्षीय एक मरीज की कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से मौत के बाद जिला प्रशासन ने गांव के आसपास के तीन किलोमीटर के इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। धरगांव के निवासी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि बुधवार को हुई थी।

इस मरीज के मौत के साथ मध्यप्रदेश में इस घातक महामारी से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। प्रदेश में अब तक 86 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इस संक्रमण को फैलने से रोकने की तैयारियां शुरु कर दी हैं।

खरगोन के जिलाधिकारी गोपालचंद्र डाड ने बुधवार को बताया, 'हमें इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की एक प्रयोगशाला से मिली जांच रिपोर्ट से पता चला है कि धरगांव का 65 वर्षीय पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित था। इस व्यक्ति की तीन दिन पहले ही इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव होलकर चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।" उन्होंने बताया, "मरीज को सांस लेने में तकलीफ के चलते खरगोन जिले के एक अस्पताल में हाल ही में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे रविवार को इंदौर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था।'

डाड ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाला मरीज कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और सांस की बीमारी से पहले ही पीड़ित था। वह खरगोन जिले का पहला कोरोना वायरस संक्रमित मरीज था। इस बीच, जिलाधिकारी ने धरगांव के तीन किलोमीटर के इलाके को 'प्रतिबंधित क्षेत्र' घोषित कर दिया है। इसके अलावा पांच किलोमीटर के आसपास के इलाके को बफर जोन बनाया गया है। इस क्षेत्र में परिवहन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है तथा इलाके में रहने वाले सभी लोग पृथक रहेंगे।

जिला प्रशासन संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रहा है तथा गांव में मेडिकल टीम को तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सूबे में अब तक कुल 86 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये हैं। इनमें इंदौर के सर्वाधिक 63 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीजों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों