Coronavirus Update: देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ा, मरने वालों में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग

By एसके गुप्ता | Updated: May 21, 2020 19:35 IST2020-05-21T19:26:03+5:302020-05-21T19:35:26+5:30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से देश में 64% पुरुषों और 36% महिलाओं की मौत हो हुई है। आंकडों से पता चलता है कि 15 वर्ष से कम आयु के 0.5 फीसदी, 15 से 30 आयु वर्ग के 2.5 फीसदी, 30 से 45 आयु वर्ग के 11.4 फीसदी और 45 से 60 आयु वर्ग में 35.1 फीसदी लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus update: Corona recovery rate increased in the country, people over the age of 60 are the highest among those who die | Coronavirus Update: देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ा, मरने वालों में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग

Coronavirus Update: देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ा, मरने वालों में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग

Highlightsदेश में वर्तमान मृत्यु दर 3.06 फीसदी है जो वैश्विक मृत्युदर 6.65 फीसदी है। देश में कुल 45299 कोरोना रोगी ठीक हुए हैं। जिससे रिकवरी रेट बढ़कर 40.32 फीसदी पहुंच गया है।

देश में कोरोना रोगियों की स्थिति में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडे दर्शाते हैं कि देश में कोरोना रिकवरी रेट 40 फीसदी से अधिक पहुंच गया है। इसके अलावा चिंता की बात यह है कि कोरोना से मरने वाले लोगों में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। 

कोविड-19 का मृत्यु विश्लेषण दर्शाता है कि देश में 64 फीसदी पुरूष और 36 फीसदी महिलाएं कोरोना से मरी हैं। इसमें 73 फीसदी मौत ऐसे लोगों की हुई है जो कोरोना के अलावा पहले से ही किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त थे। जिससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से इन लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से देश में 64% पुरुषों और 36% महिलाओं की मौत हो हुई है। आंकडों से पता चलता है कि 15 वर्ष से कम आयु के 0.5 फीसदी, 15 से 30 आयु वर्ग के 2.5 फीसदी, 30 से 45 आयु वर्ग के 11.4 फीसदी और 45 से 60 आयु वर्ग में 35.1 फीसदी लोगों की मौत हुई है। जिन लोगों की आयु 60 साल से अधिक है, ऐसे कोरोना रोगियों में 50.5 फीसदी लोगों की मौत हुई है।

कोविड-19 के उच्चतम जोखिम वाले समूह में 60 से ज्यादा उम्र के लोग और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को संक्रमण का खतरा अधिक रहा है। देश में वर्तमान मृत्यु दर 3.06 फीसदी है जो वैश्विक मृत्युदर 6.65 फीसदी है। पिछले चौबीस घंटे में देश में कोरोना के 3002 रोगी ठीक हुए हैं। 

देश में कुल 45299 कोरोना रोगी ठीक हुए हैं। जिससे रिकवरी रेट बढ़कर 40.32 फीसदी पहुंच गया है। देश में कोविड के सक्रिय मामले 63624 हैं। जिनमें से मात्र 2.94 फीसदी लोगों को ही आईसीयू की आवश्यकता है। देश में अभी तक कुल मौत 3435 हुई हैं।

Web Title: Coronavirus update: Corona recovery rate increased in the country, people over the age of 60 are the highest among those who die

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे