लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन में कोरोना वायरस संक्रमण दर में आई कमी, भारत में स्वस्थ होने की दर 14.75 फीसदी हुई

By निखिल वर्मा | Updated: April 20, 2020 18:15 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 1540 मामले आए हैं जबकि केसों की संख्या बढ़कर 17656 हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के 100 मरीजों में से 80 प्रतिशत में लक्षण नजर नहीं आते या बेहद मामूली लक्षण दिखते हैं : आईसीएमआरदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 14255 जबकि कोविड-19 की वजह से 559 लोगों की मौत हुई है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन से पहले, कोरोना वायरस के मामले 3.4 दिन में दोगुने हो रहे थे, अब इसमें साढ़े सात दिन का समय लग रहा है। बीते 14 दिनों से 59 जिलों में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। ओडिशा और केरल में कोरोना वायरस की वृद्धि में गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमित लोगों में से 15 प्रतिशत मामले गंभीर होते हैं जबकि पांच प्रतिशत बेहद गंभीर मामले होते हैं। भारत में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की दर 14.75 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, लॉकडाउन के पालन को सुनिश्चित किये जाने के कारण देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी होने की दर में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। अग्रवाल ने इसे कोरोना के खिलाफ अभियान के लिये सकारात्मक संकेत बताते हुये कहा कि 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के पहले राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों की संख्या 3.4 दिन में दोगुनी हो रही थी, अब 19 अप्रैल तक के विश्लेषण के आधार पर यह दर 7.5 दिन हो गयी है।

अग्रवाल ने राज्यों में संक्रमण फैलने की गति में सुधार आने की जानकारी देते हुये बताया कि देश के 18 राज्य ऐसे हैं जो मरीजों की संख्या दोगुनी होने के मामले में राष्ट्रीय औसत से काफी आगे निकल गये हैं।

अग्रवाल ने इसे संक्रमण फैलने की गति में गिरावट का स्पष्ट संकेत बताते हुये कहा कि आठ से 20 दिन तक की अवधि में जिन राज्यों में मरीजों की संख्या दोगुना हो रही है उनमें दिल्ली में (8.5 दिन), कर्नाटक (9.2 दिन), तेलंगाना (9.4 दिन), आंध्र प्रदेश (10.6 दिन), जम्मू कश्मीर (11.5 दिन), छत्तीसगढ़ (13.3 दिन), तमिलनाडु (14 दिन) और बिहार (16.4 दिन) शामिल हैं।

अग्रवाल ने कहा कि जिन राज्यों में मरीजों की संख्या 20 से 30 दिन में दोगुना हो रही है उनमें अंडमान निकोबार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, असम उत्तराखंड और लद्दाख शामिल हैं। जबकि मरीजों की संख्या दोगुनी होने की दर ओडिशा में 39.8 दिन और केरल में 72.2 दिन पर पहुंच गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया