लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: कोरोना वायरस स्पेशलिटी अस्पताल में तब्दील होगा एम्स ट्रामा सेंटर

By एसके गुप्ता | Updated: March 26, 2020 17:59 IST

एम्स मेडिसन विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डा। नवनीत विज ने कहा कि फिलहाल ट्रामा सेंटर की पांचवी मंजिल पर कोविड-19 संक्रमित लोगों के उपचार के लिए वार्ड बनाया हुआ है ।अब पूरे एम्स ट्रामा सेंटर को कोविड-19 स्पेशलिटी सेंटर बनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। एम्स ट्रामा सेंटर को अस्थाई रूप से कोरोना स्पेशलिटी सेंटर बनाया जा रहा है।

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की बढ़ती समस्या को देखते हुए सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। इसके तहत एम्स (AIIMS) ट्रामा सेंटर को अस्थाई रूप से कोरोना स्पेशलिटी सेंटर बनाया जा रहा है। कोरोना के जो भी मरीज होंगे उन्हें सीधा यहीं लाया जाएगा, जिससे अन्य वार्ड तक इसके फैलने की आशंका को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। 

एम्स ट्रॉमा सेंटर को इसलिए अस्थाई रूप से कोरोना स्पेशलिटी सेंटर बनाया जा रहा है क्योंकि यह मुख्य अस्पताल से अलग है। ऐसे में मरीज के वहां आने के बाद भी इसका संक्रमण अन्य जगह फैलने की आशंका बिल्कुल नहीं रहेगी । ट्रामा सेंटर को इसके लिए खासतौर पर डी-इनफैक्ट किया जा रहा है। वह सभी कदम उठाए जा रहे हैं जिससे कोरोना मरीजों का तेजी से इलाज हो पाए और उनके इलाज में लगे डॉक्टर नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ भी तरह से सुरक्षित रहें। 

एम्स मेडिसन विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डा। नवनीत विज ने कहा कि फिलहाल ट्रामा सेंटर की पांचवी मंजिल पर कोविड-19 संक्रमित लोगों के उपचार के लिए वार्ड बनाया हुआ है ।अब पूरे एम्स ट्रामा सेंटर को कोविड-19 स्पेशलिटी सेंटर बनाया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा कि ट्रामा सेंटर में क्योंकि सभी अत्याधुनिक आपात सेवाएं और मशीनरी मौजूद है ।ऐसे में यहां गंभीर से भी गंभीर मरीज को तुरंत आवश्यक ट्रीटमेंट दिया जा सकेगा। ट्रामा सेंटर में इस खास इंतजाम के बाद ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों को एम्स के आपातकालीन विभाग में भेजा जाएगा। 

हाल ही में एम्स की ओपीडी के आधा दर्जन से अधिक विभाग को नई ओपीडी बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया है। जबकि इस स्थानांतरण से खाली हुई ओपीडी को इमरजेंसी ब्लॉक के विस्तार में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में आपातकालीन सेवा विभाग में काफी जगह हो गई है। 

ट्रामा सेंटर आने वाले मरीजों को अब यहीं पर देखा जाएगा। हालांकि एक बार कोरोना बीमारी नियंत्रित हो जाने के बाद ट्रॉमा सेंटर को फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा। इस अधिकारी ने कहा कि एमरजेंसी विस्तार के बाद वहां पर बेड की संख्या भी बढ़ गई है। इससे ट्रामा सेंटर के मरीजों को बेड की कमी भी नहीं होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया