लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: आज मुंबई में कोरोना संक्रमण के 875 नए मामले आए सामने व 19 लोगों की हुई मौत, जानें शहर में संक्रमितों की संख्या 

By अनुराग आनंद | Updated: May 10, 2020 20:24 IST

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मुंबई के सिर्फ धारावी इलाके में 29 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल मामले 859 हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधारावी क्षेत्र के 222 लोग कोरोना बीमारी को हराकर घर लौट चुके हैं।आज पूरे मुंबई शहर में 212 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौट चुके हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 875 नए मामले सामने आए हैं और 19 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, आज पूरे मुंबई शहर में 212 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौट चुके हैं। इस तरह सिर्फ मुंबई शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 13564 हो गया है।

इसके साथ ही बता दें कि सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामला सामने आए हैं जिसके बाद इस क्षेत्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 859 तक पहुंच गई है और रविवार को संक्रमण से दो व्यक्ति की मौत हो गई। 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक धारावी में 29 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल मामले 859 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि धारावी क्षेत्र के 222 लोग कोरोना बीमारी को हराकर घर लौट चुके हैं।

बता दें कि धारावी के मुस्लिम नगर, मुकंद नगर, आजाद नगर, धारावी मेन रोड, धोरवाड़ा, माटुंगा लेबर कैंप, इंदिरा नगर, बालाजी नगर, कुंभरवाड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में यह नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को और शनिवार को एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी, अब रविवार को दो अन्य लोगों के मौत की खबर है। 

मुंबई में पिछले दिनों कोविड-19 से एक CISF कर्मी की मौत

पिछले दिनों मुंबई में तैनात सीआईएसएफ के 55 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 32 कर्मियों का इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि मृतक मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात था। मुंबई के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। अर्धसैनिक बल का यह चौथा कर्मी था, जिसकी कोविड-19 के कारण जान गई है। इनमें से दो सीमा सुरक्षा बल के और एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कर्मी था।

महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित

महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 51 अधिकारी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि संक्रमितों में 480 कांस्टेबल हैं, जिनका राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 531 संक्रमितों में से अब तक आठ अधिकारियों समेत 39 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। 

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था और इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच, अधिकारी ने कहा कि अब तक महाराष्ट्र पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 96,231 से अधिक मुकदमे दर्ज किए हैं और शनिवार तक 18,858 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद से पुलिसकर्मियों पर हमला करने के शनिवार तक 189 मामले सामने आए, जिनमें 73 पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हुए और इन हमलों को लेकर 683 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबईमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया