लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 85 मामले आए सामने व 5 की हुई मौत, शहर में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1154

By अनुराग आनंद | Updated: April 12, 2020 20:56 IST

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने ई-ब्लॉक अबू फज़ल एन्क्लेव, कैलाश ब्लॉक के ई-ब्लॉक पूर्व और बंगाली कॉलोनी, महावीर एन्क्लेव समेत शहर के 43 इलाके को  'कंटेनर ज़ोन' बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार शाम को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले तेजी से दिल्ली में बढ़े हैं।दिल्ली में कोरोना से अब तक 24 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार सुबह से शाम तक कोरोना संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं और आज इस बीमारी से शहर में 5 लोगों की मौत हो गई है। आज दिल्ली के जिन 85 लोगों में संक्रमण पाया गया है, उनमें से 34 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1154 हो गई है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। 

बता दें कि दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने ई-ब्लॉक अबू फज़ल एन्क्लेव, कैलाश ब्लॉक के ई-ब्लॉक पूर्व और बंगाली कॉलोनी, महावीर एन्क्लेव समेत शहर के 43 इलाके को  'कंटेनर ज़ोन' बताया है। इन क्षेत्र के लोगों को घर से कम से कम निकलने की अपील सरकार द्वारा की गई है। साथ ही इन इलाके में पुलिस बल को सख्ती करते हुए घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। 

रविवार शाम को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले तेजी से दिल्ली में बढ़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसे नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। केजरीवाल की मानें तो 33 से बढ़ाकर 35 एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है और भी कई एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।

 केजरीवाल के प्रेस कॉफ्रेंस के कुछ देर बाद ही कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर से दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बढ़ाने का फैसला किया है।  केजरीवाल ने कहा कि इन सभी क्षेत्रों में काफी सख्ती से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते हमारी स्थिति अमेरिकी जैसी हो। बता दें कि दिल्ली महाराष्ट्र के बाद देश का दूसरा सबसे कोरोना संक्रमण से प्रभावित राज्य है। दिल्ली में कोरोना के 1154 मामले सामने आए हैं जबकि अब तक 24 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे