लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 78512 मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या 36 लाख के पार

By सुमित राय | Updated: August 31, 2020 10:01 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में 78512 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 36 लाख 21 हजार 246 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में 971 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 64469 हो गया।देश में अब तक 2774802 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और 781975 एक्टिव केस मौजूद हैं।

भारत में कोरोना वायरस के कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और सोमवार को पिछले 24 घंटे में 78512 नए मामले सामने आने के बाद देशभर में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 36 लाख के पार हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में देशभर में 971 लोगों ने कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवाई, जिसके बाद देश में मौत का आंकड़ा 64469 हो गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया, "भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78512 नए मामले सामने आए और 971 मौतें हुई। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 36 लाख 21 हजार 246 हो गई, जिसमें 64 हजार 469 मौतें शामिल हैं। देश में अब तक 27 लाख 74 हजार 802 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और 7 लाख 81 हजार 975 एक्टिव मामले मौजूद हैं।"

देशभर में अब तक 4.23 करोड़ नमूनों की हो चुकी हैं जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने सोमवार को बताया, "देशभर में 30 अगस्त तक कोरोना वायरस के 4 करोड़ 23 लाख 7 हजार 914 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 8 लाख 46 हजार 278 नमूनों की जांच कल (रविवार) को की गई।"

भारत में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 76.63 प्रतिशत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में पिछले 24 घंटे में 64934 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद भारत में कोविड-19 से रिकवरी रेट 76.63 प्रतिशत हो गई है, जो रविवार को 76.47 प्रतिशत थी। वहीं देश में कोरोना वायरस से मौत की दर में लगातार गिरावट आई है और यह 1.78 प्रतिशत हो गई है, जो रविवार को 1.81 प्रतिशत थी। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों के 21.59 प्रतिशत एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया