लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: दिल्ली में अबू फज़ल एन्क्लेव, बंगाली कॉलोनी समेत शहर के 43 इलाके को घोषित किया गया 'कंटेनर ज़ोन'

By अनुराग आनंद | Updated: April 12, 2020 19:47 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में दिल्ली में रोकथाम (कंटेनमेंट जोन) क्षेत्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान शुरू कर रहे हैं। दिल्ली में कोरोना के 1069 मामले सामने आए हैं जबकि अब तक 19 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने ई-ब्लॉक अबू फज़ल एन्क्लेव, कैलाश ब्लॉक के ई-ब्लॉक पूर्व और बंगाली कॉलोनी, महावीर एन्क्लेव समेत शहर के 43 इलाके को  'कंटेनर ज़ोन' बताया है। इन क्षेत्र के लोगों को घर से कम से कम निकलने की अपील सरकार द्वारा की गई है। साथ ही इन इलाके में पुलिस बल को सख्ती करते हुए घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। 

रविवार शाम को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले तेजी से दिल्ली में बढ़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसे नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। केजरीवाल की मानें तो 33 से बढ़ाकर 35 एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है और भी कई एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। केजरीवाल के प्रेस कॉफ्रेंस के कुछ देर बाद ही कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर से दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बढ़ाने का फैसला किया है।  केजरीवाल ने कहा कि इन सभी क्षेत्रों में काफी सख्ती से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते हमारी स्थिति अमेरिकी जैसी हो। बता दें कि दिल्ली महाराष्ट्र के बाद देश का दूसरा सबसे कोरोना संक्रमण से प्रभावित राज्य है। दिल्ली में कोरोना के 1069 मामले सामने आए हैं जबकि अब तक 19 लोगों की मौत हुई है।

इसके साथ ही दिल्ली के सीएम ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में दिल्ली में रोकथाम (कंटेनमेंट जोन) क्षेत्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा, हम इन क्षेत्रों या कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान शुरू कर रहे हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया