लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: देश में पिछले 24 घंटे में 1553 कोरोना के मामले आए सामने व 36 लोगों की हुई मौत, जानें भारत में कुल संक्रमितों की संख्या

By अनुराग आनंद | Updated: April 20, 2020 16:40 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब 7.5 दिनों में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं, पहले 3.5 दिनों में दोगुने हो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17, 265 हो गई है। देश भर में 59 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना का एक भी केस नहीं है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज कोरोना संक्रमण के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार शाम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1553 मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से करीब 36 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17, 265 हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब 7.5 दिनों में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं, पहले 3.5 दिनों में दोगुने हो रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 59 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना का एक भी केस नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने सख्ती से कार्रवाई हो रही है। लॉकडाउन के हालात की हम निगरानी कर रहे हैं। गृह मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कल केरल सरकार को लिखा, बाद में जारी किए गए लॉकडाउन के बारे में संशोधित दिशानिर्देशों पर चिंता व्यक्त की। केरल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी मंत्रालय के निर्देशों का उल्लंघन करने वाली कुछ गतिविधियों की अनुमति दी है।

हालांकि, खबर यह है कि गृह मंत्रालय के पत्र लिखे जाने के बाद केरल सरकार ने लॉकडाउन में किसी तरह से ढील नहीं देने का फैसला किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो  पुदुचेरी में माहे, कर्नाटक में कोडागु और उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल में पिछले 28 दिनों में कोई कोरोना का मामला दर्ज नहीं हुआ है। जिन जिलों में पिछले 14 दिनों में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, उनकी संख्या बढ़कर 59 हो गई है। गोवा अब COVID-19 मुक्त है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों