लाइव न्यूज़ :

नागपुर कोरोना ब्लास्ट: एक ही दिन में सामने आए 14 कोविड-19 पॉजिटिव मामले, मचा हड़कंप

By फहीम ख़ान | Updated: April 12, 2020 15:30 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अगर किसी राज्य को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वो महाराष्ट्र है। यहां आज भी मरीजों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। महाराष्ट्र में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1895 हो गई है। वहीं, नागपुर में रविवार (12 अप्रैल) को एक ही दिन में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में एक ही दिन में सामने आए 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ़्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है।

नागपुर: कोरोना वायरस (Coronavirus) काफी तेजी से देश में अपने पैर पसार रहा है। इसी क्रम में अब महाराष्ट्र के नागपुर में भी कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में यहां रविवार (12 अप्रैल) को एक ही दिन में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसकी वजह से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

सामने आए इन 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को जब यह संदिग्ध थे, तभी से क्वारंटाइन में रखा गया था। हालांकि, अब इनकी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई हैं। इनमें 8 मरीजो का संबंध मरकज से और 6 नागपुर के मोमिनपुरा इलाके से बताया जा रहा है। जिन 14 लोगों की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है, उनमें 4 जबलपुर, 1 कामठी और 9 नागपुर के हैं। इन 14 मरीजों के साथ ही नागपुर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41 पर पहुंच गई है। 

मालूम हो, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ़्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में यहां लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होते हुए देखा जा रहा है। कोविड-19 की सबसे अधिक मार झेल रहे महाराष्ट्र में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1895 हो गई है। इसमें से कुल 113 मामले तो सिर्फ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से हैं, जबकि रायगढ़, अमरावती, भिवंडी, पिंपरी-चिंचवाड़ में एक-एक मामलों की पुष्टि की गई है।  पुणे में 4, मीरा भयंदर 7 और नवी मुंबई, ठाणे और वसई विरार में दो-दो मामलों की पुष्टि की गई है।

आपको बता दें कि देश में कोविड-19 (COVID-19) के 8,356 मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर दी है। वहीं, 716 लोग अभी तक इससे ठीक हो चुके हैं तो वहीं 273 मरीजों की इसकी वजह से मृत्यु भी हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 34 मौतें और 909 नए मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :नागपुरकोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है