लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन! उत्तर प्रदेश में कहां-कहां लगा नाइट कर्फ्यू, क्या है नई गाइडलाइंस, जानिए सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2021 08:59 IST

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के चार हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजधानी लखनऊ सहित कुछ जिलों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद कुछ जिलों में लगाया गया नाइट कर्फ्यूविभिन्न जिलों के डीएम के आदेश पर राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में आज से नाइट कर्फ्यूगोरखपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा सहित कुछ और जिलों में जल्द हो सकती है नाइट कर्फ्यू की घोषणा

कोरोना संक्रमण के मामले उत्तर प्रदेश में भी तेजी से बढ़ रहे हैं और इसलिए राजधानी लखनऊ सहित कुछ और जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। यूपी में लखनऊ के अलावा वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में नाइट कफ्यू की घोषणा की गई है। 

लखनऊ में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अनुसार राजधानी में गुरुवार रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगने जा रहा है। ये नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। लखनऊ में बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड 1333 नए मामले सामने आए।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में कहा था कि यूपी के जिन जिलों में 500 से ज्यादा संक्रमण के केस हैं, वहां डीएम अगर चाहें तो नाइट कर्फ्यू लगा सकते हैं। 

माना जा रहा है कि गोरखपुर, मेरठ, नोएडा, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, मुरादाबाद आदि जगहों पर भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा जल्द की जाएगी।

प्रयागराज में रात 10 से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू

प्रयागराज में डीएम ने रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। ये व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। जरूरी सेवाओं को हालांकि नाइट कर्फ्यू में नहीं रोका जाएगा।

ऐसे ही कानपुर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक और वाराणसी में रात 9 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। कानपुर में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा जबकि वाराणसी में फिलहाल एक हफ्ते के लिए ये व्यवस्था लागू की गई है।

यूपी नाइट कर्फ्यू में क्या हैं गाइडलाइंस

लखनऊ में नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुएं जैसे फल, सब्जी, दूध, पेट्रोल-डीजल, दवा आदि लाने और ले जाने की छूट होगी। नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग भी घर से ऑफिस और ऑफिस से घर आना-जाना कर सकते हैं।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोग अपना टिकट दिखा कर आना-जाना कर सकते हैं। मालवाहक गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं है। ग्रामीण इलाकों में कर्फ्यू नहीं लागू होगा।

यूपी में शैक्षणिक संस्थान और कोचिंग संस्थान बंद करने के निर्देश हैं। हालांकि शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षाएं तमाम कोविड प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की जा सकती हैं। लखनऊ में पार्कों में बिना मास्क के एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं, एलडीए संचालित पार्क सुबह 7 से 10 और शाम को 4 से 8 सिर्फ मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए खुलेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियायोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस इंडियाकानपुरलखनऊवाराणसीप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान